Political Story: सियासी ‘नाप-तौल’ में CG कांग्रेस! निगाहें ‘दोबारा’ सत्ता पर…

By : madhukar dubey, Last Updated : August 18, 2023 | 3:30 pm

रायपुर। भले ही बीजेपी ने अपने 21 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी हो। लेकिन CG कांग्रेस (CG Congress) की तैयारी भी कहीं से कमतर नहीं आंकी जानी चाहिए। क्योंकि दोबारा सत्ता में वापसी (Return to Power) के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का उतना ही जाेर है, जितना की BJP का। यही कारण भी है कि कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के साथ-राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी सक्रिय हैं।

सूत्रों और चर्चा के मुताबिक हर दिन के चुनावी रणनीति और तैयारी की रिपोर्ट कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भेजी जाती है। इसके आधार पर आगे की चुनावी रणनीति भी बनती है। यही वजह है भी है संकल्प शिविर और पदाधिकारियों के साथ बैठकों के दौर चल रहा है। राजनीतिक कमेटी की घोषणा हो चुकी है। अगर कांग्रेस संगठन की गतिविधियों को बारिकी से देखा जाए तो कांग्रेस कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ेगी। मिलाजुलाकर संगठन में यह संदेश दे दिया गया है कि दोबारा कांग्रेस की वापसी करानी है। इसके लिए सभी को सकारात्मक रूप से तैयार रहना होगा।

बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस की राहें काफी आसान सी दिखती है। क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी योजनाओं की लोकप्रियता ग्रामीण अंचलों में अपने चरम पर है। वहीं भूपेश की छवि अब एक छत्तीसगढि़या नेता के रुप में स्थापित हो चुकी है। इन सबके बावजूद कांग्रेस संगठन अपने विधायकों की अपने क्षेत्र में कैसी सक्रियता रही है कि इसकी इंटरनल रिपोर्ट भी मंगा ली है। इसके आधार पर ही टिकट देने की बात चल रही है। इसके लिए कांग्रेस ने क्राइयेरिया भी तय कर रखा है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक कांग्रेस अपने कुछ विधायकों को इस बार टिकट नहीं देगी। उनके स्थान पर युवा और सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को तरजीह दी जाएगी। यही कारण है कांग्रेस जनता के बीच चुनाव के दौरान भूपेश बघेल सरकार के कामों को लेकर जाएगी। साथ ही मोदी की केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला करेगी।

साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी संगठन को सक्रिय करने में दिन रात लगे हुए हैं। उनकी कोशिश है कि हर एक कार्यकर्ता के मन की बात सुनी जाए। साथ भूपेश बघेल के कामों को लेकर जनता के बीच जाने पर उनका पूरा जोर है। ताकि कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाया जाए। वैैसे इनके अलावा पूरी पार्टी इस मूल मंत्र पर चुनावी रणनीति बनाने में जुटी है।

3 सितंबर तक कांग्रेस के उम्मीदवाराें की पहली सूची की चर्चा

भाजपा ने 21 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर कांग्रेस के रणनीतिकारों को हैरान कर दिया है। बीजेपी के इस दांव से कांग्रेस में अंदरूनी हलचल तेज हो गई। सूत्रों की माने तो कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 3 सितंबर को जारी हो सकती है।हालांकि कांग्रेस अभी कांग्रेस में उम्मीदवारों से आवेदन लेने की प्रक्रिया चल रही है जो 30 अगस्त तक चलेगी। इसके बाद जिलास्तर से मिले नामों का पैनल चुनाव समिति को भेजा जाएगा। कांग्रेस चुनाव समिति के बैठक के बाद पार्टी प्रदेश प्रभारी ने मीडिया से चर्चा में उम्मीदवारों के लिए तय किए गए क्राइटेरिया को लेकर चर्चा में उम्मीदवारों के चयन दो चीजें होनी चाहिए पार्टी और नेतृत्व के प्रति निष्ठा और दूसरा जीतने वाला कैंडिडेट होना चाहिए।

इनपुट (राजनीतिक चर्चा पर आधारित)

यह भी पढ़ें : पॉलिटिकल अफेयर कमेटी का गठन! ‘कुमारी सैलजा’ के हाथ कमान, भूपेश सहित 7 मंत्री भी…