Political Story : ‘क्यों’ कांग्रेस की हार ‘BJP’ के निशाने पर! इसके सियासी मायने

By : madhukar dubey, Last Updated : December 11, 2023 | 7:41 pm

छत्तीसगढ़। सच है कि अंत भला तो सब भला। आखिरकार BJP ने अपने सोशल मीडिया वार के जरिए भी चुनावी जंग छेड़ रखा था। वैसे इसका निश्चित तौर पर बीजेपी को फायदा मिला। क्योंकि यह एक ऐसा प्लेटफार्म था, जहां बीजेपी ने कांग्रेस (Congress) को हर मुद्दे पर घेरा। इसका यह नतीजा हुआ, प्रदेश की जनता तक मजबूत के साथ कांग्रेस के खिलाफ एक विरोधी लहर पैदा हुई। इसके अलावा स्थानीय विधायकों की गुटबाजी और गाहे-बगाहे उनके बयानों को कोड करते हुए विडियो वार भी छेड़ रखा था। जिससे छत्तीसगढ़ के जनमानस पर बड़ा असर डलाने का काम किया।

बहरहाल, अब विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद बीजेपी का अगला टॉरगेट है लोकसभा का चुनाव। क्योंकि करीब 6 महीने बाद लोकसभा चुनाव है। जिसे भांपते हुए बीजेपी की आक्रामक नीति जारी है। एक तरफ जहां सीएम के रूप में आदिवासी नेता विष्णुदेव सॉय की ताजपोशी की। वहीं दूसरी अब बीजेपी का अगला टॉरगेट कांग्रेस को घेरने की है।

  • लेकिन अब तो कोई सियासी मुद्दा तो नहीं होने की वजह से कांग्रेस की हार पर प्रहार करने से बीजेपी नहीं चूक रही है। यही कारण है कि कांग्रेस में हार के कारण नेताओं की पार्टी विरोधी बयानों को कोडेट करते हुए एक्स पर विडियो छेड़ रखा है।
  • एक विडियो को बीजेपी अपने एक्स पर पोस्ट किया है। इसमें पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। इसमें जय सिंह अग्रवाल सत्ता के इर्दगिर्द कुछ चुनिंदा लोगों को प्रश्रय देने की बात कह रहे हैं। मिलाजुलाकर इस विडियो में वे हार के कारण बता रहे हैं। जिसे बीजेपी हार के प्रमुख कारण के रूप में इस विडियो को जमकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रही है। इसके अलावा बीजेपी कांग्रेस में हुए घोटालों को उठाने से भी नहीं चूक रही है। इसके पीछे सबसे सियासी वजह है लोकसभा चुनाव ताकि कांग्रेस को पिछाड़कर सभी लोकसभा की सीटों पर जीत हासिल की जा सके।“छत्तीसगढ़ में शासन प्रशासन भ्रष्टाचार कर रहा था और भूपेश बघेल तानाशाही से सरकार चला रहे थे। पिछले चुनाव में जनता ने जो जनादेश दिया कांग्रेस उसका आदर नहीं कर पाई।”
  • कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने ही खोली कांग्रेस के लूट की पोल…

यह भी पढ़ें : OP चौधरी ने ‘शपथ ग्रहण स्थल’ पर तैयारियों का देखा ब्लूप्रिंट!