प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात देशवासियों को जागृत और प्रेरित करने का महा अभियान हैं – गुरु खुशवंत साहेब

By : hashtagu, Last Updated : June 30, 2024 | 7:51 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 111वें मन की बात को विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने मंदिर हसौद वासियों के साथ सुना

रायपुर। विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात जनता और प्रधानसेवक के बीच संवाद का सेतु हैं। मन की बात के सीधा प्रसारण को आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी (MLA Guru Khushwant Saheb ji) मंदिर हसौद नगर पालिका के नगरवासियों के साथ पुरे उत्साह और उमंग के साथ सुना। मन की बात कार्यक्रम (Mann Ki Baat program) आज देश के सबसे प्रसिद्ध कार्यक्रम बन गया है। मन की बात में कल, आज और कल की बाते समाहित रहती हैं।

मन की बात के 111वें संस्करण पर जानकारी देते हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज चुनाव आयोग और उससे जुड़े सभी कर्मियों को सफल संचालन के लिए बधाई देते हुए मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानमंत्री जी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण की अपील की है। आइये हम सभी एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण करें एवं #Plant4Mother हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर अन्य लोगो को भी इस अभियान में सम्मिलित होने में लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री जी ने हुल दिवस, माँ के स्नेह व महत्व, कार्थुम्बी छाते, टोक्यो ओलम्पिक, कुवैत रेडियों, तुर्कमेनिस्तान गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा अनावरण, योग दिवस, आंध्रप्रदेश के अरकु कॉफी, जम्मू कश्मीर की स्नो पीस, आकाशवाणी के संस्कृत बुलेटिन के 50 साल पुरे, बेंगलुरु के कब्बन पार्क की जानकारी मन की बात के मध्याम से प्रमुख रुप से दी।

Sukhvant Saheb 0001

  • गुरु खुशवंत साहेब विधायक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात केवल एक कार्यक्रम ही नहीं हैं बल्कि यह एक महाअभियान हैं देशवासियों को प्रेरित करने का, नागरिकों को जागृत करने का, देश की ताकत से अवगत कराने का। मन की बात के माध्यम से नागरिकों को नवीन अविष्कारों के साथ-साथ पुरस्कार व घटनाओं की भी जानकारी मिलती हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जब मन की बात के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य कर रहे नागरिकों की जानकारी देते हुए उनके कार्यों की चर्चा करते हैं तो यह पल करोड़ों लोगो के लिए प्रेरणा बन रही होती हैं। यही प्रेरणा एक दिन समाज के साथ-साथ देश का नाम रोशन करती हैं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : आजादी की लड़ाई में जनजातीय समाज का महत्वपूर्ण योगदान! CM विष्णुदेव साय ने बताए बड़े मायने

यह भी पढ़ें : सभी नगरीय निकायों में 4 वर्षों की लंबित अवधि का भी होगा पोस्ट ऑडिट! साव ने दिए निर्देश