सुवा नृत्य करने से ‘खुद’ को नहीं रोक पाईं ‘प्रियंका गांधी’! मोह लिया ‘सबका’ मन

By : madhukar dubey, Last Updated : September 21, 2023 | 3:23 pm

रायपुर। जब प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) खुद को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्य सुवा (Dance Suva) को करने से नहीं रोक पाईं। जब उनके स्वागत में नृत्य हो रहा था, तभी वह अचानक उनके साथ थिरकने लगी। इस द्श्य ने सबका मन मोह लिया। सभी ने कहा, इनके नृत्य से लगा जैसे कोई बेटी अपने घर में आई है। प्रियंका के व्यवहार और उनकी शालीनता से भरी मुस्कान का जादू चला। सभी उनके इस नृत्य और अपनेपन के मुरीद दिखे। बता दें, दुर्ग जिले के भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम में महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

Bhupesh Baghel 3

सुवा नृत्य करने से ‘खुद’ को नहीं रोक पाईं ‘प्रियंका गांधी’! मोह लिया ‘सबका’ मन

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में सुवा नाच बेहद लोकप्रिय है। दीपावली के आसपास सुवा को एक टोकरी में रखकर महिलाएं यह नृत्य करती हैं। इसके माध्यम से वे अपने सुखदुख साझा करती हैं। सुवा गीत के माध्यम से वे अपनी आवाज की भी अभिव्यक्ति करती हैं और अपने समय के समाज के बारे में भी बताती हैं। तोते के जैसे हरे वस्त्रों में समूह में किया गया यह नृत्य बेहद आकर्षक होता है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव ने जब यह नृत्य देखा तो वे भी सुवा नर्तकों के साथ समूह में शामिल हो गईं और साथ ही थिरकने लगीं।

यह भी पढ़ें : Political Story : इस बार लागू ‘नहीं’ महिला आरक्षण! लेकिन 33 प्रतिशत ‘टिकट वितरण’ में मचेगी होड़

यह भी पढ़ें : प्रियंका गांधी रायपुर पहुंचीं, महिला समृद्धि सम्मेलन को करेंगीं संबोधित