प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के दौरे पर

By : hashtagu, Last Updated : October 6, 2023 | 2:19 pm

रायपुर/कांकेर, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। वे विशेष विमान से राजधानी रायपुर पहुंची, स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया और वहां से कांकेर के लिए प्रस्थान कर गई।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी कांकेर के गोविंदपुर में आयोजित नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल हों रही है।

तय कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री बघेल के साथ हेलीकॉप्टर से गोविंदपुर कांकेर के भानु प्रताप देव कॉलेज मैदान स्थित हेलीपैड पहुंची जहां उनका स्वागत किया गया।

प्रियंका गांधी कांकेर प्रवास के दौरान जनरल गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं से मिली। इस अवसर पर गांधी ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई और करियर को लेकर बातें की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचाई।

दोनों ने उत्तर बस्तर कांकेर की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले 37 शहीदों को अमर जवान स्तंभ में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।