प्रियंका बोलीं, यहां धान की ‘खरीदी’ का श्रेय लेने वाले ‘PM  मोदी’ यूपी में क्यों कम कीमत में धान खरीद रहे!

By : madhukar dubey, Last Updated : September 21, 2023 | 5:13 pm

रायपुर। भिलाई में जयंती स्टेडियम (Jayanti Stadium in Bhilai) में आयोजित राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) पहुंचीं। जहां उन्होंने सुवा नृत्य के साथ ही भौरा भी चलाया। इसके आलावा उन्होंने महिलाओं के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान वे पूरी तरह से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति में रंग में रंग गईं। उनके शालीन व्यक्तिव के सभी कायल हो गए।

  • इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में सीधे केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर सियासी हमला बोला। कहा, पीएम के उद्योगपति दोस्त करोड़ों कमा रहे हैं। देश के किसान एक दिन में 27 रुपए कमाता है। इससे पहले प्रियंका ने वहां मौजूद स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ सेल्फी ली। प्रियंका को अपने बीच पाकर महिलाएं खुश नजर आईं। उन्होंने सुआ नाच के साथ लट्टू (भौंरा) पर भी हाथ आजमाया।

F6iskrswaaalbfl

F6iu9xbwcaartym

प्रियंका गांधी वाड्रा के भाषण के मुख्य बिंदु

  • बचपन में मैंने गिल्ली डंडा, पिट्टुल, कंचे सब खेली, आज याददाश्त ताजा हो गईं।
  • यहां की महिलाएं आत्मविश्वास से भरीं हैं।
  • केंद्र की नीतियां से महंगाई बढ़ी, देश की बड़ी संपत्ति बड़े उद्योगपतियों को दे दी गई।
  • 8-8 हजार करोड़ में पीएम ने दो हवाई जहाज खरीदे हैं।
  • मोदी के उद्योगपति दोस्त करोड़ों कमा रहे, किसान एक दिन में 27 रुपए कमाता है।
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने एक-एक पैसा आपके जेब में डाला।
  • यहां की सरकार पुरानी राजनीति पर चल रही है।
  • जाति और सांप्रदायिकता के हिसाब से जो वोट मांगते हैं। उन्हें जवाब दीजिए।
  • गैस सिलेंडर और तेल की कीमतें इतनी बढ़ गई है कि गरीब पिस रहा है।
  • छग सरकार ने आपकी राहत और मदद के लिए बहुत कार्य किए हैं।
  • आज प्रदेश का किसान खुश है। खेती उनके आय का जरिया बन गया है।
  • छग में खेती करने वाले किसान बढ़ रहे हैं। बाकी सभी जगह किसान त्रस्त है।
  • न्याय योजना के तहत किसानों को सबसे अधिक धान की कीमत मिल रही है।
  • आज छग का नाम देश भर में जाना जाता है। प्रदेश का सम्मान हर रोज बढ़ रहा है।
  • पीएम यहां आकर धान खरीदी का श्रेय लेते हैं। यूपी में कम कीमत में धान क्यों खरीद रहे हैं।
  • F6i5en6w4aaobkg

F6ias Awcaaftmg

प्रियंका ने सुनाया किस्सा, बोलीं- एक महिला जब मेरे पिता को डांटने लगी थी

मेरे पिता जी जब पीएम थे उनके साथ मैं अमेठी गई थीं। जीप चलाते हुए एक गांव पहुंचे। सड़क पर उतरे तो एक महिला उठी और पिता को डांटने लगी। कहने लगी कि सड़क बारिश में डूब गई है आपने इसके लिए क्या किया। ये तब की राजनीति है, जब जनता को जवाब देना पड़ता था। पूछने पर पिता ने मुझे कहा कि महिला ने मुझे मेरे काम का अहसास दिलाया है।

मुख्यमंत्री के भाषण की बड़ी बातें

F6iu8flxkaazz6w

  • ‘छत्तीसगढ़ महतारी सांस्कृति संवर्धन योजना’ का ऐलान।
  • योजना के तहत सांस्कृतिक, पर्यटन और ऐतिहासिक केंद्रों को संवारा जाएगा।
  • हम हर तीन महीने में किसानों को पैसा दे रहे हैं।
  • भूमिहीन श्रमिकों को पैसा दे रहे हैं।
  • बटन दबाते हैं और पैसा किसानों के पास पहुंच जाता है।
  • पुरुष और महिलाओं के सहकार से हमारे यहां काम होता है।
  • शुरू से ही छत्तीसगढ़ में महिलाओं को बराबरी का स्थान मिला है।
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने आर्थिक रूप से किसानों को मजबूत करने का काम किया।
  • बीपीओ खोले हैं। गारमेंट फैक्ट्री खोले हैं। कैसे आर्थिक संपन्नता आये, इस बात का प्रयास हम करते हैं।
  • राशन कार्ड हमने दिया। हाफ बिजली बिल आया। पहले भिलाई में नहीं मिल रहा था अब यहां भी मिल रहा है।
  • F6im Xswaaey Lo

यह भी पढ़ें : सुवा नृत्य करने से ‘खुद’ को नहीं रोक पाईं ‘प्रियंका गांधी’! मोह लिया ‘सबका’ मन