प्रियंका ने PM मोदी पर साधा निशाना! भूपेश के कामों को गिनाईं

By : hashtagu, Last Updated : May 2, 2024 | 7:40 pm

रायपुर। आज प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने लोकसभा कोरबा में क्षेत्र के चिरमिरी डोमनहिल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, मोदी खुद को बड़ा ईमानदार बताते हैं लेकिन इस देश में भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी स्कीम वे ही लेकर आए। यह स्कीम थी जो चंदा देगा, उसका नाम गुप्त रहेगा।

इसके तहत अपने बड़े-बड़े मित्रों से चंदा लिया। पहले उनके ऊपर छापा मारा, फिर चंदा लेकर जांच बंद कर दी। उन्होंने गुजरात में पुल गिरने की घटना का उदाहरण भी दिया। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने चिरमिरी की सुंदरता की तारीफ करते हुए कहा कि मेरी दादी कहती थीं कि आदिवासी भाई-बहनों ने हमेशा प्रकृति का सम्मान किया है। यह राम कुमार दुबे की भी जन्मभूमि है। यह आपकी जमीन के महापुरुष हैं। सभी ने अपनी भूमिका निभाई। यहां प्रदेश के कई इलाके से लोग आए और खदानों में उन्हें रोजगार मिला। सभी ने अपनी धरती के लिए मेहनत की। बच्चों के भविष्य के लिए सभी ने मेहनत की है।

प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार में गरीबों के साथ अन्याय हुआ, खरबपतियों और उद्योगपतियों के साथ नहीं हुआ। बड़े-बड़े भ्रष्ट नेताओं को अपने पार्टी में डाल रखा है। जो दूसरी पार्टियों के नेता थे। पहले उन पर दबाव डाला, जांच शुरू की। जब उनकी पार्टी में आ गए तो वह दूध के धुले हो गए।

  • मोदी जी ने देश की संपत्ति को अपने मित्रों को सौंप दिया। भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की बात की। उन्होंने इसके लिए काम किया, लेकिन कुछ पार्टियों और भाजपा को ये पसंद नहीं आया। आज जो देश में राजनीति है, वो किसानों, श्रमिकों, गरीबों के विरोधी राजनीति चल रही है। आपकी कई बातें हैं, आपकी दिक्कतें हैं, लेकिन उनकी बातें नहीं हो रही हैं। आपके मंचों पर बड़ी-बड़ी बातें होती हैं, जी-20 की बातें होती हैं, लेकिन आपके संघर्षों की बातें नहीं होती हैं। महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, महिलाएं जलाई जा रही हैं, उनका शोषण हो रहा है, जो कर रहा है, सरकार उसे बचाने में लगी है। जो पहले जवाबदेही होती थी, इंदिरा जी, राजीव जी अपने संसदीय क्षेत्र में जाते थे, तो लोग डांट देते थे। कहते थे बैठो चाय पिओ, लेकिन वोट तभी मिलेगा जब सड़क बनेगी। प्रधानमंत्री को भी डांट देते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि भूपेश बघेल ने प्रदेश को आगे बढ़ने की काफी कोशिश की, इस वजह से उन पर काफी प्रहार हुआ। दिल्ली ने भी सभी ने छत्तीसगढ़ के बारे में देखा औऱ सुना। यह बात बीजेपी को पसंद नहीं आई। बीजेपी की राजनीति कुछ अलग है। चिरमिरी में सबसे पुराना कोयला खदान है। खदान के राष्ट्रीयकरण का काम इंदिराजी ने किया था। आज देश में मजदूर विरोधी राजनीति चल रही है। भाजपा के नेता देश की खुशहाली की बात करते हैं, लेकिन ये आपकी बात नहीं करते। प्रियंका ने कोविड वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ को लेकर आई रिपोर्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि टीका लगवाकर कुछ लोग मर गए, कुछ बीमार हो गए। पहले सर्टिफिकेट मिलता था, तो उसमें मोदी जी की फोटो होती थी, लेकिन अब लगवाओगे तो नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के ‘प्रियंका वाड्रा’ से पूछे जनता के सुलगते सवाल

यह भी पढ़ें : महतारी वंदन योजना की ‘तीसरी किस्त’ जारी, भ्रम फैलाना बंद करें कांग्रेस- लक्ष्मी वर्मा

यह भी पढ़ें : कांग्रेस में फूट रहे ‘विवादों’ के टाइम बम! लोकसभा चुनाव में ‘डैमेज कंट्रोल’ बेकाबू

यह भी पढ़ें : मंत्री केदार कश्यप ने कहा कांग्रेस की ‘राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा’ की करेंगे मदद