मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन प्रत्येक गुरुवार को

By : hashtagu, Last Updated : June 26, 2024 | 7:44 pm

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगें जनता से रूबरू

रायपुर, 26 जून 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) जनता से रूबरू होकर 27 जून (Public viewing 27th June) को आम जनता की समस्या को सुनकर त्वरित निराकरण करेंगें। मुख्यमंत्री आमजनों से प्रत्येक गुरुवार “जनदर्शन” कार्यक्रम में जनता से मुलाकात करेंगें। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय जनता से सीधे संवाद करेंगें और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगें।

मुख्यमंत्री साय 27 जून को “जनदर्शन” से मुलाकात कर उनकी समस्या से अवगत होंगे और नागरिकों की समस्याओं को सुनकर एवं उनके यथासंभव त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे।

यह भी पढ़ें : पिछली कांग्रेस की सरकार ने ‘लोकतंत्र सेनानियों’ की सम्मान निधि को बंद कर दिया था! हमने फिर से किया शुरू- विष्णुदेव साय

यह भी पढ़ें : छाने लगीं चुनावी घटाएं : नेता जी बात ‘पते’ की समझ सको तो!…जनता ‘जनार्दन’ की जय हो

यह भी पढ़ें : बलौदाबाजार हिंसा के लिए कांग्रेस पार्टी की भूमिका सार्वजनिक हो चुकी है-अरुण साव