राजनाथ सिंह गरजे! कहा-कांग्रेस ने सिर्फ 5 साल छत्तीसगढ़ को लूटा

By : hashtagu, Last Updated : April 13, 2024 | 8:28 pm

  • भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ में करिश्मा किया है – राजनाथ सिंह

  • प्रधानमंत्री श्री मोदी में कार्य करने की अद्भुत क्षमता है

  • अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बातों को दुनियाभर के लोग ध्यान से सुनते हैं

  • कांग्रेस ने पिछले पाँच वर्षों में छत्तीसगढ़ में लूट, भ्रष्टाचार, अनाचार की सीमाएँ लांघ दी

  • रायपुर/बालोद। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने कहा है कि भारतरत्न श्रद्धेय स्व. अटलजी के प्रधानमंत्रित्व काल में जब छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) , झारखंड और उत्तराखंड राज्य के गठन पर चर्चा चल रही थी, तब यह प्रश्न खड़ा था कि इन राज्यों का विकास कैसे होगा? इनके पास इतने संसाधन कहाँ हैं? लोगों को के पास अपने राज्य को ऊँचाई देने और विकास करने के लिए जो कौशल होना चाहिए, वह छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कहां मिलेगा? परंतु 2003 के पहले विधानसभा चुनाव में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद लगातार 15 वर्ष तक छत्तीसगढ़ ने नित-नयी ऊँचाई की ओर बढ़ता रहा। भारत के किसी भी कोने से आने वाले व्यक्ति, जिन्होंने छत्तीसगढ़ को पहले देखा है और आज देख रहे हैं, वह कहते हैं कि भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ में करिश्मा किया है। इतनी तेजी के साथ छत्तीसगढ़ का विकास हुआ है।

    • श्री सिंह ने कहा कि भाजपा हिंदुस्तान की अकेली ऐसी पार्टी है जो राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए करती है। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले पाँच वर्षों में छत्तीसगढ़ में लूट, भ्रष्टाचार, अनाचार की सीमाएँ लांघ दी।

    रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी में कार्य करने की अद्भुत क्षमता है। पहले दुनिया में भारत की धारणा अलग थी। पाकिस्तान पहले भारत को आँखें दिखाता था, लेकिन आज भारत दुनिया का नेतृत्व करने वाला देश है। आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बातों को दुनियाभर के लोग ध्यान से सुनते हैं। आज दुनिया में भारत का मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ा है। भारत आज दुनिया की सबसे बड़ी पाँचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है और 2029 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

    • दूसरे राजनीतिक दल और कांग्रेस ने अब तक जितने वादे देशवासियों से किए हैं यदि आंशिक रूप से भी उन्हें पूरा कर दिया होता तो भारत वर्ष पहले ही दुनिया का धनवान देश बन गया होता, ताकतवर देश बन गया होता। भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र में किए अपने वादे को पूरा कर कश्मीर में धारा 370 को खत्म किया, अयोध्या में श्री राम मंदिर बनवाया, सीएए को लागू किया। भारत में राम राज्य का आगाज हो चुका है। राम राज्य का मतलब है कि व्यक्ति के अंदर कर्तव्य बोध पैदा हो। श्री सिंह ने कहा कि भारत की राजनीति में पैदा हुए संकट को हमने चुनौती के रूप में स्वीकार किया। हम लोगों की यह धारणा रही है कि हर व्यक्ति का विकास हो, विकास के लिए उसके पास हर संसाधन होना चाहिए।

    रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कोरोना काल की विभीषिका की चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान देश के 140 करोड़ लोगों को नि:शुल्क वैक्सीनेशन कराया, गरीबों को प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत 5 किलो अतिरिक्त चावल दिया, जो अभी भी जारी है। श्री सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस वाले कहते हैं कि चुनाव आते ही भाजपा ईडी-सीबीआई और आईटी को छापे मारने के लिए भेजती है।

    ईडी और आईटी का छापा उन्हीं लोगों के घर पड़ता है जो बड़े-बड़े घोटाले में शामिल होते हैं, भ्रष्टाचार में शामिल होते हैं। आज उनके कई नेता जेल में है। गरीबों के हक पर डाका डालने वाले लोगों को जेल तो होगी ही, इसके लिए भी घोटालेबाज तैयार हो जाएँ। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गरीबों को नि:शुल्क 5 लाख रुपए तक स्वास्थ्य सेवा देते हुए मुफ्त इलाज हेतु आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की। हमारे देश की सेना भी आज मजबूत हुई है आज हमारी सेना सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक भी कर सकती है। भारत ने दुनिया को यह दिखा दिया है कि भारत दुश्मनों से इस पार भी लड़ सकता है और जरूरत पड़ी तो उस पार जाकर भी दुश्मनों को मार सकता है। श्री सिंह ने कहा कि आज भारत अंतरिक्ष में भी अपनी मजबूती दिख रहा है।

    • आज चंद्रयान मिशन की सफलता ने देश के वैज्ञानिकों की सफलता और उनके कार्य कुशलता को बताया है। भारत का चंद्रयान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाला पहला चंद्रयान है। आज भारत का वैज्ञानिक सूर्य तक पहुंचाने की भी कोशिश कर रहा है। आज पूरी दुनिया की नजरें भारत पर है। जब रूस और यूक्रेन में भीषण युद्ध हो रहा था, तब भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रूस एवं यूक्रेन के राष्ट्रीय अध्यक्षों से भारतीय नागरिकों को वहां से बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया और आज यूक्रेन में फंसे लोगों को देश वापस लाया गया। उन्होंने कांकेर प्रत्याशी भोजराज नाग की जीत का आशीर्वाद जनता से माँगा।

    मोदी जी की गारंटी और योजनाएं छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश में घर-घर तक पहुंच रही है – किरण सिंह देव

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में सरकारों का आना-जाना बना रहता है लेकिन पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस की कार्य करने की योजना से छत्तीसगढ़ को लूट, भ्रष्टाचार, अनाचार की सीमाएं लांग दी। जनता ने बहुत विश्वास किया था 70 से भी ज्यादा विधायक चुन कर विधानसभा भेजा लेकिन जिस तरीके से जनता के साथ कांग्रेस ने विश्वासघात किया। वही भाजपा की केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की गारंटी और योजनाएं छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश में घर-घर तक पहुंच रही है। सभी को मालूम है कि आजादी के बाद 60 साल से भी ज्यादा समय तक कांग्रेस की सरकार रही और कांग्रेस का हाथ मजबूत होता गया और गरीब और गरीब बनते चले गए। 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं से देश को समृद्ध बनाने के लिए काम किया है और देशवासियों का मान सम्मान पूरे विश्व के मानचित्र में बढाया।

    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जब दूसरे देश में जाते हैं तो दूसरे देश के प्रधानमंत्री उनसे मिलने के लिए आतुर रहते हैं कोई तो मोदी जी के पैर छूकर भारतीय संस्कृति को बढाया। ऐसी कई योजनाएं हैं जिनको जनता तक पहुंचाना भाजपा का कार्य है। बिना भेदभाव के जाति, धर्म, संप्रदाय के सभी वर्गों के लिए योजना बनाई गई है और जन कल्याणकारी योजनाओं के चलते 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश के लोगो के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे है। नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनानी है। 5 वर्षों की कांग्रेस की भ्रष्टाचार करने वाली सरकार और वहीं दूसरी ओर अपने 90 दिन के कार्यकाल में ही मोदी की गारंटी को पूरा करने वाले विष्णु देव साय की सरकार है। यह सिद्ध करती है कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है उसे एक करती है उन्होंने जनता से अपील की कि अपना बहुमूल्य वोट भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में करें और भाजपा की एक मजबूत सरकार केंद्र में बने।

    इस दौरान सभा को मंत्री केदार कश्यप, प्रेम प्रकाश पांडे, अजय चंद्राकर, कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग ने भी संबोधित किया। इस दौरान बालोद से जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू, कांकेर लोकसभा संयोजक भारत मटियारा, सहसंयोजक यज्ञदत्त शर्मा, क्लस्टर सह प्रभारी यशवंत जैन, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, राकेश यादव, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, चमन देशमुख, देवेंद्र जायसवाल, देवेंद्र महाल, होरीलाल रोट, संध्या भारद्वाज, अनीता, प्रतिभा चौधरी, दीपा साहू, मीणा सत्येंद्र साहू, ललित पीमन, पुष्पेंद्र चंद्राकर, मोंटी यादव, प्रेमलता साहू, सुरेश निर्मलकर, प्रेम साहू, कौशल साहू, शाहिद खान,लेखराम साहू, दिलीप शर्मा, मोहन जैन, कृतिका साहू, भी उपस्थित रही।

    यह भी पढ़ें : विनाश के रास्ते से ‘नक्सलियों’ को कुछ हासिल नहीं होने वाला! डिप्टी CM ‘विजय शर्मा’ की नसीहत