रमन बोले, ‘भूपेश’ नहीं चाहते ‘मरकाम’ अध्यक्ष बने रहें!, देखें VIDEO

By : hashtagu, Last Updated : April 4, 2023 | 7:28 pm

छत्तीसगढ़। कांग्रेस में आज बदलाव की खबरें आ रही है। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Former Chief Minister Raman Singh) ने कहा, कांग्रेस में दिल्ली में शक्ति परीक्षण का दौर चल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नहीं चाहते कि कांग्रेस में मोहन मरकाम (Mohan Markam) अध्यक्ष बने रहें। कांग्रेस के बाकी लोग नहीं चाहते कि मोहन मरकाम बदले जाए। भूपेश पूरी ताकत लगा रहे हैं, प्रदेश अध्यक्ष बना रहें। वैसे भी कांग्रेस में गुटबाजी पूरे चरम पर है। इसमें कई चेहरे हैं, जिनसे भूपेश के साथ तालमेल शुरू से ही नहीं है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम का कार्यकाल पिछले साल ही खत्म हो गया है और उनके स्थान पर किसी नए चेहरे को लाने की बात कई दिनों से कही जा रही थी। सत्ता और संगठन के बीच सामंजस्य में कमी की खबर आलाकमान को भी थी। लेकिन चुनाव से पहले तालमेल बिठाकर बदलाव टालने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन इस बीच जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर लौटे और उन्होंने संगठन में बदलाव को लेकर बयान दिया था। तब से यह माना जा रहा था की मोहन मरकाम की छुट्टी तय है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में भी मोहन मरकाम ने डीएम फंड का मामला उठाकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। एक तरह से आलाकमान के पास साफ शब्दों में यह संदेश पहुंच गया कि इस वक्त सत्ता और संगठन के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। बहरहाल, कांग्रेस में बदलाव की बात विपक्षी ही कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस की ओर इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है। वैसे कांग्रेस पार्टी किसी ऐसे बदलाव से इंकार रही है। कांग्रेस का कहना है कि पार्टी में सब कुछ ठीक है। बावजूद आज दिनभर कांग्रेस के बदलाव की खबरें उड़ती रहीं। इन सब के बीच भाजपा ने भी कांग्रेस में गुजबाजी होने का आरोप लगाकर तंज कसा है।