रमन का ‘दाऊ’ पर वार! लिखा, देखिए, नारे कैसे बदलते हैं

By : hashtagu, Last Updated : October 16, 2023 | 9:35 pm

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Former Chief Minister Raman Singh) ने आज कांग्रेस और भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) पर निशाना साधा। अपने एक्स पर लिखा, देखिए, नारे कैसे बदलते हैं, पहले दाऊ @bhupeshbaghel कहते थे, छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी। नरवा, गरूवा, घुरुवा, बाड़ी। और कांग्रेस कहती थी “भूपेश है तो भरोसा है। लेकिन इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के पिछले 5 साल के काले कारनामों के बाद कांग्रेस का भूपेश पर से भरोसा समाप्त हो गया, अब कह रही है “भरोसे की सरकार” लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता इनके छलावों को समझ चुकी है और कह रही है, कांग्रेस के चार चिन्हारी। चोरी, बेईमानी, भ्रष्टचार, लबारी।

यह भी पढ़ें : चुनाव आयोग से BJP के ‘गिले-शिकवे’! कांग्रेस सरकार के ‘वादा खिलाफी’ पर…