सनातन धर्म को मिला सम्मान : शपथ ग्रहण में शामिल हुए साधु-संत!

By : hashtagu, Last Updated : December 14, 2023 | 1:09 am

  • साधु-संतों ने दिया आशीर्वाद, छत्तीसगढ़ के हर मठ, संप्रदाय के साधु संत शामिल हुए शपथ ग्रहण समारोह में
  • रायपुर। संतों के आशीर्वाद से और उनकी पावन उपस्थिति में हुआ कार्य सफलता से संपन्न होता है। आज शपथ ग्रहण (Oath taking) समारोह के खास मौके पर साधु समाज को विशेष उपस्थिति (Special presence to Sadhu Samaj) और मंच प्रदान किया गया। खास बात यह थी कि इस मौके पर छत्तीसगढ़ में सभी मठों, संप्रदायों के साधु-संतों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इसमें जांजगीर-चांपा के रामनामी संप्रदाय से लेकर सभी पंथ के साधकों को भी आमंत्रित किया गया।

    • साधु संतों की उपस्थिति ने वातावरण को गरिमामय कर दिया। इससे छत्तीसगढ़ के धार्मिक-सांस्कृतिक वातावरण की विविधता और संपन्नता भी अपनी पूरी भव्यता से सामने आई।

    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में महापुरूषों की वाणी का गहरा असर लोक में रहा है। छत्तीसगढ़ की चेतना के निर्माण के पीछे इन विभूतियों का बड़ा योगदान रहा है। आज शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ की इस सुंदर सांस्कृतिक धार्मिक परंपरा को उचित स्थान प्रदान कर छत्तीसगढ़ शासन ने ऐतिहासिक पहल की है।

    इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

    यह भी पढ़ें : ‘मोदी-मोदी’ आ गए हैं! भगवा धारी के ‘नारों’ से गूंजा साइंस कॉलेज मैदान

    यह भी पढ़ें : CG-Political Story : 2028 में ‘दोबारा सत्ता’ में आने की BJP ने लिख ‘डाली’ पटकथा!