छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर
By : hashtagu, Last Updated : March 27, 2024 | 12:08 pm
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह नक्सल विरोधी अभियान पर एक संयुक्त टीम निकली हुई थी जिसमें रिजर्व गार्ड, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और विशिष्ट इकाई कोबरा के जवान शामिल थे।
इसी दौरान बीजापुर के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के चिकुरभट्टी के जंगलों में उनकी नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई।
इस मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए हैं, जिनके शव बरामद कर लिए गए। पुलिस को हथियार भी मिले हैं।
ज्ञात हो कि बीते दिनों ही नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी थी और उसके बाद से यहां सुरक्षा वालों की सक्रियता बढ़ गई थी।
बीजापुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आता है जहां 19 अप्रैल को मतदान होने वाला है।