सोनिया गांधी बोलीं, किसानों से ‘राजीव जी’ का अटूट लगाव था! उनके सपने सच कर रहे भूपेश

By : madhukar dubey, Last Updated : August 20, 2023 | 7:34 pm

रायपुर। पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Former National Congress President Sonia Gandhi) वर्चुअल संबोधन में कहा कि राजीव जी कहते थे कि भारत एक प्राचीन देश है, उनका सपना था और मेरा सपना है भारत को मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के सभी देशों में से प्रथम स्थान में लाना है और मानव जाति की सेवा करना है आज जब हम राजीव जी के शब्दों को याद करते है। समझ आता है देश कि देश के युवा और किसानों के बिना ये सपना पूरा नही हो सकता। देश के किसानों से राजीव जी का अटूट लगाव था। राजीव जी ने कहा था कि किसान कमजोर हो जाते है तो देश आत्मनिर्भरता खो देता है लेकिन किसान मजबूत होते है देश की स्वतंत्रता भी मजबूत होती है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने राजीव गांधी जी के सपनों को सकार करने के लिये अच्छे कदम उठाये है इस कदमों से लाखों किसानों का आर्थिक स्तर, अच्छा हो रहा और सुधर रहा है। किसानों के जीवन मे उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है।

उनके परिवार में खुशी का माहौल है। मुझे खुशी है राजीव गांधी किसान न्याय योजना (Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana) के अंतर्गत सरकार ने सब्सिडी के अलावा छत्तीसगढ़ के किसान के उत्थान के लिये और बहुत से सरलीय फैसले किये है। जो दूसरे प्रदेशों के लिये मिशाल है। राज्य सरकार के इन फैसलों से जहां उत्पादन में वृद्धि हुयी है। वही किसानों की आय में वृद्धि हुयी है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने किसानों ने बढ़िया कदम उठाये है। राजीव गांधी भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के आर्थिक पिछड़े लोगो को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना छत्तीसगढ़ सरकार ने लाखों परिवार को 7 हजार रूपये सलाना मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली सरकार ने राजीव गांधी के सपनों को पूरा कर रही है। सामाज के सभी क्षेत्रों, समुदायों, वर्गो और जन-जन के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में अपने का समर्पित किये हुये है। सही मायनें में राजीव जी के प्रति सही श्रद्धांजलि है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज राशि वितरण के लिए महासमुंद का चयन किये है। कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना राजीव मितान क्लब का पैसा ये राशि आज जारी किये है और सबको मिलाकर 2 हजार 55 करोड़ 60 लाख रूपये आज वितरण किये है। किसान, मजदूर, गरीब, गौपालकों के खातों में आज पैसा आया है। महासमुंद में 704 करोड़ के लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यक्रम और साथ ही 18 नया तहसील, 13 नया अनुभाग का कार्य हुआ। कांग्रेस सरकार बनने के बाद हमने हर व्यक्ति को इकाई मानकर कार्य किया। सबसे महत्तपूर्ण बात यह जितना प्राशनिक इकाई है उसको छोटा किया जाये इसलिये हम लोगों ने 6 जिला, 250 तहसील 122 अनुभाग बनाये ताकि किसी गरीब, नौजवान, किसान को तहसील, कलेक्टर आफिस जाना हो तो दूर ना पड़े।

इसलिये हम लोंगो ने दूरी को कम किया है और यह बात का ध्यान रखा कि किसान धान बेचना जायेगा तो धान केन्द्र दूर ना पड़े। 107 लाख मीट्रिक धान खरीदने के बाद किसी किसान को ना बोरा की कमी पड़ी ना तौलने की परेशानी, ना टोकन मिलने में परेशानी, ना पैसा निकालने में परेशानी नही हुआ। हमारी सरकार युवा, किसान, गरीब सबके विकास के लिये काम रही है। बच्चे कुपोषित ना हो तो मुख्यमंत्री सुपोषण योजना लाये है। नगर पंचायत में जेनेरिक मेडिकल खोलेंगे ताकि सबको दवाई मिल सके। हमारी सरकार ने नया मेडिकल की स्थापना की। बिजली बिल हाफ योजना से लोगों को लाभ मिला। भाजपा के सरकार में राशन कार्ड में घोटाल हुआ और गरीबों के चप्पल, जूता में कमीशन होता था। कांग्रेस सरकार में स्वामी आत्मानंद स्कूल की भी स्थापना हुयी है। छत्तीसगढ़ ओलपिंक की भी शुरूआत हुयी है। आज छत्तीसगढ़ में संस्कृति जो पहचान बनी है। आज उसकी चर्चा पूरे देश में है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के जीवन में खुशहाली आया है। छत्तीसगढ़ के किसानों को उनका हक मिल रहा है। हमारी सरकार हर व्यक्ति का सेवा करना है यही उद्देश्य लेकर चल रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज किसान न्याय योजना की एक किश्त सीधा किसानों के खातें में जायेगी। छत्तीसगढ़ के सभी किसानों को बहुत बधाई एवं शुभकामनायें, आज हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जन्मदिवस है। इस जन्मदिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है और उनके नाम से ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरूआत हुयी हमारे स्व. राजीव गांधी जी का सपना था देश में संचार क्रांति आये उन्होंने संचार क्रांति लाया, उनका सपना था देश के गरीब लोगों को उनके खातों में सीधा पैसा जाना चाहिये उनका मानना था आज हमारी सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने उस सपना को सकार करने का काम किया।

भाजपा के 15 साल में लगातार किसान आत्महत्या करते थे। किसान कर्ज के तले दबे थे और लगातार उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती गयी। भाजपा ने 15 साल में किसानों के लिये कुछ नही किया। बोनस के नाम से सिर्फ ठगने का काम किया। जब चुनाव आता तब किसानों को 1 साल बोनस मिलता था बाकी 4 साल का बोनस भाजपा सरकार नही देती थी। हमने कहा था कि हमारी सरकार आयेगी हम किसानों का कर्ज माफी करेंगे और हमन कर्जमाफ किया। छत्तीसगढ़ देश का ऐसा पहला राज्य है जहां के किसानों सबसे ज्यादा समर्थन मूल्य मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में किसानों को उनका अधिकार मिल रहा हे। हमारी सरकार ने सभी वर्गो के लिये बेहतर काम किया। आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें : दीपक बैज ने गिनाए कारण ‘कांग्रेस’ क्यों लाएगी 75 सीट के पार!