CG-मंत्रियों के विभागों की ‘सूची’ पर सस्पेंस! डिप्टी CM साव की बड़ी बात

By : hashtagu, Last Updated : December 24, 2023 | 6:24 pm

छत्तीसगढ़। मंत्री के पद की शपथ लेने के बाद अब विष्णुदेव साय के कैबिनेट (Vishnudev Sai’s cabinet) के कार्य विभाग का ही आवंटन होना बाकी है। जाहिर है कि कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके दो डिप्टी सीएम अरुण साव (Deputy CM Arun Sao) और विजय शर्मा दिल्ली के दौरे पर थे। जहां उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात की। वहीं कई केंद्रीय मंत्री से भी मिले। दौरे से वापस आने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने बड़ी बात मीडिया की।

  • विभागों के आवंटन पर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि मंत्रिमंडल के विभागों का निर्धारण मुख्यमंत्री साय का विशेषाधिकार है। मुझे लगता है कि मंत्रिमंडल के विभागों का आवंटन बहुत जल्दी हो जायेगा। यह बात दिल्ली से लौटे डिप्टी सीएम अरुण साव ने कही।

उन्होंने बताया कि सरकार गठन के बाद पहली बार दिल्ली जाना हुआ और राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, PM मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात हुई। यह सौजन्य भेंट थी। प्रदेश से संबंधित अनेक विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई है।

यह भी पढ़ें : दोषी कांग्रेस विधायक ‘सुनील केदार’ महाराष्ट्र विधानसभा से अयोग्य करार