विष्णुदेव साय की मेहनत और सुशासन पर जनता ने दिलाई ऐतिहासिक जीत : डॉक्टर रमन सिंह
By : hashtagu, Last Updated : February 15, 2025 | 11:35 pm

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉॅॅक्टर रमन सिंह(Assembly Speaker Dr. Raman Singh) ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में राज्य बनने के बाद इतनी बड़ी बहुमत की जीत ऐतिहासिक है। भाजपा के अटल विश्वास संकल्प पत्र और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन(Good governance of Chief Minister Vishnudev Sai) पर जनता ने मोहर लगाया है।
उन्होंने कहा कि इस जीत के लिए मैं ह्दय से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बधाई देता हूं। हमारे मुख्यमंत्री जी ने नगरीय निकाय के चुनाव में दिनरात मेहनत करके प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई है। उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते जनता ने भाजपा को जिताने का काम किया है। कहा-कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार ने जनता को वोट देने के अधिकार को छीन लिया था। इससे जनता में नाराजगी थी, साथ ही कांग्रेस के भ्रष्टचार का खत्मा जनता ने निकाय क्षेत्रों से भी खत्म करने का फैसला ले लिया था, इसलिए यह ऐतिहासिक जीत मिली है, इसके लिए मैं जनता जनार्दन का ह्दय से आभार और बधाई देता हूं। अब पूरे प्रदेश का एक साथ तेजी के साथ विकास होगा।
यह भी पढ़ें : राज्य बनने के बाद पहली बार आरंग में खिला कमल