आज ‘प्रियंका गांधी’ छत्तीसगढ़ के ‘चुनावी मैदान’ में दहाड़ेंगीं! राहुल 8 को आएंगे..

By : hashtagu, Last Updated : November 7, 2023 | 9:08 am

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी में सत्ता की जंग छिड़ी हुई है। ऐसे में दोनों की पार्टियों के दौरे लगातार हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) कुरूद और बालोद जिले (Kurud and Balod districts) के दौरे पर रहेंगी। प्रियंका गांधी बालोद में कांग्रेस प्रत्याशी संगीता सिन्हा और गुंडरदेही से कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर सिंह निषाद के पक्ष में चुनाव प्रचार कर बालोद में सभा को संबोधित करेंगी। राहुल गांधी कल अंबिकापुर दौरे पर रहेंगे।

प्रियंका धमतरी जिले के कुरूद में कांग्रेस प्रत्याशी तारिणी चंद्राकर के समर्थन में आम सभा करेंगी। इसके बाद प्रियंका दोपहर लगभग 12.30 बजे रायपुर पहुंचेंगी और सीधे बालोद के लिए रवाना हो जाएंगी। 7 महीने में 6वीं बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं प्रियंका।

ये है प्रियंका का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

प्रियंका गांधी दोपहर 12.30 बजे रायपुर पहुंचेंगी। वहां से बालोद के लिए रवाना हो जाएंगी। दोपहर 1.15 बजे बालोद में आमसभा में शामिल होंगी। दोपहर 2.20 बजे कुरूद के लिये रवाना होंगी। दोपहर 2.50 बजे अटल मैदान कुरूद में आमसभा को संबोधित करेंगी। शाम 4.20 को रायपुर पहुंचेंगी। शाम 4.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

7 महीने में 6 बार छग दौरे पर प्रियंका

प्रियंका इससे पहले 25 फरवरी को कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने के लिए नवा रायपुर आई थीं। इसके बाद 12 अप्रैल को वो जगदलपुर में भरोसे के सम्मलेन में शामिल होने के लिए आई हुई थीं। 22 सितंबर को भिलाई में महिला सम्मलेन, 6 अक्टूबर को पंचायती राज्य सम्मलेन, 30 अक्टूबर को खैरागढ़ और बिलासपुर में रैली में शामिल हुईं थी।

8 नवंबर को राहुल गांधी की सभा

वहीं 8 नवंबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अंबिकापुर और जशपुर में चुनाव प्रचार करेंगे। राहुल अंबिकापुर में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जशपुर में प्रत्याशी विनय कुमार भगत के पक्ष में भी चुनावी सभा करेंगे।

एक हफ्ते में दूसरी बार छग आ रहे राहुल

राहुल गांधी हफ्तेभर में दूसरी बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। वे फरवरी में कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। 2 सितंबर को नवा रायपुर में राहुल गांधी युवा मितान क्लब, 25 सितंबर बिलासपुर, और 28-29 अक्टूबर को 2 दिवसीय दौरे पर थे। इसके बाद वो 8 अक्टूबर को प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी सुबह लगभग 11 बजे सीधा अंबिकापुर पहुचेंगे। अंबिकापुर के बाद वे जशपुर में चुनाव प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ें : CG-प्रथम चरण का मतदान शुरू! 10-10 सीटों पर वोटिंग टाइमिंग अलग, बूथ पर सुबह से लंबी लाइनें

यह भी पढ़ें : हरीश रावत स्टिंग मामले में ‘वॉयस सैंपल’ देने नहीं गए दिल्ली, CBI ने बुलाया था