TS बोले, चुनाव में ‘नागरिक’ की भूमिका में रहूंगा!, आगे ‘हाईकमान’ की मर्जी
By : madhukar dubey, Last Updated : March 4, 2023 | 9:40 am
छत्तीसगढ़। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singhdev) ने विधानसभा चुनाव 2023 में अपनी भूमिका को लेकर कहा कि, छत्तीसगढ़ का नागरिक हूं, उसी रूप में भाग लूंगा। मुख्यमंत्री (Chief Minister) के लिए अभी तक मेरा नंबर तो नहीं लगा है। और जो मुख्यमंत्री रहते हैं आगे भी संभावना उन्हीं की रहती है। सिंहदेव बोले- मुख्यमंत्री के लिए टीएस बाबा का तो नंबर नहीं आया।
कहा कि, आमतौर पर मुख्यमंत्री ही पार्टी को लीड करते हैं। लेकिन, आगे हाईकमान की मर्जी। मेरा प्रयास लोगों के बीच काम करना है, जो चलता रहेगा। टीएस सिंहदेव बिलासपुर एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। बहरहाल, इनके इस बयान से एक बार फिर सियासी हलचलें बढ़ गईं हैं।
बीतों दिनों उन्होंने एक बयान दिया था, इस बार मेरा मन चुनाव लड़ने का नहीं है। मैं एक पार्टी कार्यकर्ता और जनसेवक के रूप में कार्य करता रहूंगा। जिसे लेकर विपक्ष ने भी बयानबाजी की थी। जिसमें रमन सिंह ने कहा था, अगर वे हमारे साथ आते हैं तो उनका पूरा सम्मान होगा।
बता दें, चुनाव के बाद एक अफवाह उड़ी थी की पार्टी हाईकमान ने ढाई-ढाई साल के सीएम का निर्णय लिया है। इसके बाद कुछ दिनों तक सियासी कायसों की खबरें खूब चली थीं।
बीते साल में टीएस सिंहदेव ने प्रधानमंत्री आवास योजना को बंद किए जाने से नाराज होकर पंचायत मंत्रालय से त्यागपत्र दे दिया था। जिसे ये अनुमान लगाए जा रहे थे, उनके और सीएम भूपेश के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन टीएस सिंहदेव ने इन कायसों को एक सिरे से नाकार दिया था। कहा था, पार्टी को जो निर्णय होगा, वह उन्हें मान्य है। उन्होंने कहा था, कांग्रेस से ही मेरा राजनीतिक सफर शुरू हुआ है और कांग्रेस में ही बीतेगा।