TS सिंहदेव ने ‘राहुल’ के बहाने केंद्र सरकार पर ‘साधा’ निशाना, देखें VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : March 25, 2023 | 10:38 pm

छत्तीसगढ़। आज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (Health Minister TS Singhdev) ने राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आज देश की संवैधानिक संस्थाएं एक व्यक्ति के हाथ में चली गई हैं। जिससे फांसीवादी व्यवस्था (fascist system) हो गई हैं। लोकतंत्र में इतिहास में पहली बार ऐसा है कि देश व्यवस्था एक व्यक्ति तानाशाह बनकर चला रहा है। राहुल गांधी हमेशा जो सही बात है उसी को उठाते रहे हैं, जिसे केंद्र सरकार बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। जहां लोग इस व्यवस्था के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठा है। ऐसे में एक अकेले राहुल गांधी उठा रहे हैं। उन्होंने रमन के बयान पर कहा, आज रमन जी भूल गए हैं, जब वे मुख्यमंत्री थे, उस समय भी कांग्रेस के कार्यालय में जाकर भाजपाइयों ने अभद्रता की थी।