सदस्यता अभियान के बहाने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का फोकस आगामी निकाय और पंचायत चुनाव पर

By : madhukar dubey, Last Updated : September 21, 2024 | 7:24 pm

—  सदस्यता अभियान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मिला मार्गदर्शन, छत्तीसगढ़ की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत
—  पवन साय, अनुराग सिंहदेव और सांसद रूपकुमारी चौधरी ने लिया हिस्सा

रायपुर। आगामी निकाय (upcoming body)और पंचायत चुनाव(panchayat elections) के मद्देनजर प्रदेश भाजपा संगठन अभी से कमर कस चुका है। इसके लिए भाजपा अपने सदस्यता अभियान(membership campaign) के जरिए इसके चुनावी तैयारियों को और भी मजबूत करने में जुटी है। वैसे शीर्ष नेतृत्व की अभी पूरे देश में पहली प्राथमिकता है कि ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर एक रिकार्ड कायम करना। लेकिन फिलहाल, अभी जिन राज्यों में विधानसभा के साथ-साथ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव है, वहां भाजपा अपने सदस्यता अभियान को द्रुतगति से मूर्तरूप देने में जुटी है, ताकि बड़ी सफलता हासिल की जा सके। इसके लिए हर दिन रिपोर्ट भी तैयार की जा जा रही है। इसकी प्रगति रिपोर्ट देने के लिए छत्तीसगढ़ के भाजपा सदस्यता अभियान को धरातल पर उतारने वाले पदाधिकारियों को शनिवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रगति रिपोर्ट ली। साथ ही उन्होंने दो टूक में सदस्यता अभियान में और द्रुतगति लाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ प्रभारी विजया राहटकर ने बिंदुवार चर्चा कीं

भारतीय जनता पार्टी के देशभर में चल रहे सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा के लिए शनिवार को नई दिल्ली में बैठक हुई। सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने बताया की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, सदस्यता अभियान की राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी विजया राहटकर ने सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति पर बिंदुवार चर्चा की।

—निर्धारित अवधि में लक्ष्य अर्जित करने के मिले दिशा-निर्देश

साथ ही सदस्यता अभियान को और अधिक तेज गति प्रदान कर निर्धारित अवधि में लक्ष्य अर्जित करने के लिए मार्गदर्शन दिया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, सदस्यता टोली की सदस्य व सांसद रूपकुमारी चौधरी ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान पर विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की गई।