केंद्रीय मंत्री ‘तुडू’ बोले, केंद्र की योजना को ‘नाकाम’ करना दुर्भाग्यजनक!, देखें, VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : March 10, 2023 | 4:55 pm

दंतेवाड़ा। केंद्रीय राज्य मंत्री विश्वेश्वर तुडू (Union Minister of State Vishweshwar Tudu) ने कहा, जो जनप्रतिनिधि हैं, उनके यहां बहुत सारे लोग आते हैं। जब वे काम के लिए डीएमएफ (DMF) और सीएसआर फंड से कराने की कोशिश करते हैं तो प्रशासनिक अधिकारी उसको नहीं करते हैं। मेरा मानना है कि केंद्र सरकार की योजना को फेल्युवर करने की कोशिश दुर्भाग्यजनक है। इसलिए सबको मिलकर काम करना चाहिए ताकि जनता का पैसा, जनता के काम आए। ये बातें उन्होंने मीडिया से कही।

राज्य मंत्री बिस्वेश्वर तुडू ने DMF CSR मंद से संचालित कार्यों की अफसरों से ली जानकारी

केन्द्रीय राज्य मंत्री बिस्वेश्वर तुडू भारत सरकार जल शक्ति एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली आज दंतेवाड़ा पहुचे। उन्होंने सर्किट हाउस स्थल पर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री ने डीएमएफ मद के व्यय की जानकारी ली। उन्होंने डीएमएफ एवं सीएसआर मद अंतर्गत जिले में हुए कार्यों के बारे में और संबंधित अधिकारियों से वर्तमान में चल रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत सिंगल विलेज, मल्टी विलेज के बारे में जानकारी ली। साथ ही जिले में अब तक कितने ग्रामों तक पानी पहुंचायी गई है। इस सबंध में भी पूछा।

आदिवासी विकास विभाग से आश्रम स्कूलों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विगत वर्षों में पढ़ाई एवं खेल के क्षेत्र में बच्चों के उपलब्धियों के संबंध में पूछा। अमृत सरोवर के प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने केंद्रीय स्तर पर चलाये जा रहे स्कीम का बेहतर क्रियान्वयन करने की बात कही।

बैठक पश्चात अधिकारियों द्वारा केंद्रीय मंत्री को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, कलेक्टर विनीत नंदनवार, एसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।