चल पड़ी भूपेश की ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ के निमंत्रण की VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : May 18, 2023 | 3:43 pm

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में प्रदेश व देश की जनता को निमंत्रण भेजने के लिए एक विडियो (video for sending invitations) जारी किया है। जो इस समय सोशल मीडिया में धूम मचा रहा है। बहरहाल, छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव (National Ramayana Festival) में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के रामायण ‘झांकी प्रदर्शन समूह‘ को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनिक प्रमुखों को पत्र भेजकर छत्तीसगढ़ में 01 से 03 जून 2023 तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 2023 में उनसे उनके राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के रामायण ‘झांकी प्रदर्शन समूह‘ की भागीदारी का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी से इस राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की भव्यता और गरिमा बढ़ेगी। श्री बघेल ने पत्र में यह भी लिखा है कि राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के अंतर्गत प्रतियोगी कार्यक्रम होंगे, जिसमें प्रस्तुत की जाने वाली नृत्य नाटिका का विषय महाकाव्य रामायण के अरण्य-कांड पर आधारित होगा। छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : देश में ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ की लहर! भूपेश ने भेजा मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण