भारत के लाखों वीर सपूतों की कुर्बानी के बाद हमें आजादी मिली-CM विष्णुदेव

By : hashtagu, Last Updated : August 13, 2024 | 10:39 pm

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने “जोहार तिरंगा” कार्यक्रम (Johar Tiranga program) को संबोधित करते हुए कहा कि हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर देश में तिरंगा सप्ताह मना रहे हैं। जो 9 अगस्त से शुरू हो चुका है और देश के स्वंतत्रता दिवस 15 अगस्त तक चलेगा।

  • इसी कड़ी में आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में संस्कृति विभाग द्वारा जोहार तिरंगा कार्यक्रम का यह आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की सुरमयी धारा बह रही है। आज हमारे बीच मशहूर गायक कैलाश खेर जी यहाँ मौजूद हैं, हम उन्हें सुनेंगे।

हर घर तिरंगा अभियान की कड़ी में तिरंगा सप्ताह के दौरान देशभर और छत्तीसगढ़ में देशभक्ति के कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश के शासकीय, अशासकीय संस्थानों, और गाँव-गाँव के स्तर पर तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा मेला जैसे अनेक आयोजन किए जा रहे हैं।

Tiranga Cm0000111

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा फहराने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि भारत के लाखों वीर सपूतों की कुर्बानी के बाद हमें आजादी मिली, हमारा तिरंगा मिला हमें इसे सहेज के रखना हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के तहत मां के नाम पर कम से कम एक पेड़ लगाने और उसे बड़ा करने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दिन।

यह भी पढ़ें : भाजपा दिखाएगी एलईडी के माध्यम से विभाजन विभीषिका के दृश्य – अनुराग सिंहदेव