ऐसा क्या लिख दिए ‘खड़गे साहब’!, BJP ‘तिलमिला’ उठी

By : madhukar dubey, Last Updated : December 31, 2022 | 11:11 pm

छत्तीसगढ़। हैप्पी न्यू ईयर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष (mallikarjun kharge) मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने twitter एकाउंट पर लिखा आज 2022 का अंतिम दिन है। ऐसे में BJP पर वार करते हुए लिखा कि हर किसान की आमदनी दोगुनी होगी। हर हिंदुस्तानी के पास घर होगा। हर घर मुफ्त बिजली मिलेगी। लेकिन ये सब नहीं हुआ। पर आज हर भारतीय को पता है कि भाजपा ने जनता को ठगा है।

जिसे कोटेड करते हुए BJP ने अपने twitter एकाउंट पर मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कहा किअध्यक्ष जी, दीया तले अंधेरा है। आपकी कांग्रेस में वाक़ई चलती है तो छ.ग. के मुख्यमंत्री से पूछिये कि शराबबंदी का वादा क्यों पूरा नहीं किया। युवाओं को बेरोज़गारी भत्ता क्यों नहीं दिया। १६ लाख परिवारों के प्रधानमंत्री आवास की किश्त क्यों रोक दी। खैर रबर स्टैम्प क्या जवाब देगा।