जब जवान पर धारधार हथियार लेकर टूट पड़े, पढ़ें, वारदात

उसे अंदाजा नहीं था कि वह नक्सलियों से घिर चुका है। जब तक वह संभलता तब तक धारधार हथियार लेकर नक्सली (Naxalite) उस पर टूट पड़े।

  • Written By:
  • Publish Date - December 25, 2022 / 10:42 AM IST

छत्तीसगढ़। उसे अंदाजा नहीं था कि वह नक्सलियों से घिर चुका है। जब तक वह संभलता तब तक धारधार हथियार लेकर नक्सली (Naxalite) उस पर टूट पड़े। खैर संयोगवश जान तो नहीं गई लेकिन जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह घटना (Bijapur) बीजापुर जिले में शनिवार की देररात हुई। माओवादियों के इस हमले से जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि, किसी धरदार हथियार से जवान के सिर पर वार किया गया है। फिलहाल घायल जवान का डिमरापाल के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जिसकी स्थित गंभीर बनी हुई है। मामला जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, घायल जवान का नाम आशाराम कड़ती है, जो राजनांदगांव जिले में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ है। आशाराम छुट्टी में अपने घर मिरतुर आया था। सूत्रों के मुताबिक, माओवादियों को इसके घर आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद शनिवार की रात माओवादियों की स्मॉल एक्शन टीम जवान के घर पहुंच गई। फिर जवान को घर से उठाकर बाहर लाता गया।

जिसके बाद धरदार हथियार से सिर समेत शरीर के विभिन्न अंगों में वार किया। माओवादियों की इस करतूत से जवान बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। नक्सलियों को लगा कि ष्ठक्रत्र जवान की मौत हो चुकी है। वारदात को अंजाम देकर वे मौके से भाग निकले। फिर परिजनों और गांव वालों ने घायल को फौरन सबसे पहले नेलसनार अस्पताल लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां जवान का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की मानें तो जवान की स्थित बेहद गंभीर बनी हुई। फिलहाल इस वारदात के संबंध में कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई।