आखिर क्यों CM विष्णुदेव साय ने कहा-सत्ता जाने के बाद ‘छटपटा’ रही कांग्रेस !

By : hashtagu, Last Updated : September 8, 2024 | 8:31 pm

रायपुर। अपने शांत स्वभाव और बिना लाग लपेट किए बेबाक बोलने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) माने जाते हैं। वे आज अपने दोदिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायगढ़ (Raigarh) पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के हाथ से सत्ता जाने के बाद वे छटपटा रहे हैं, इसलिए अरोप पर आरोप लाकर जनता को गुमराह करने में लगे हैं।

  • उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक समय सबसे बड़ी पार्टी थी। एकक्षत्र 50 से 55 साल तक देश की सत्ता संभाली और शासन किए हैं। केंद्र से लेकर प्रदेश में उनकी सरकार थी, आज उनकी गलत नीति के कारण विलुप्त हो रही कांग्रेस में छटपटाहट स्वाभाविक है। उनके हाथ से सरकार छिन जाने के कारण बिन पानी मछली जिस तरह से तड़पती है, वैसे ही कांग्रेस तड़प रही है। इसलिए कुछ भी अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : बंजारी धाम परिसर में ‘ब्रम्हलीन विभूतियों’ के प्रतिमा अनावरण में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय

यह भी पढ़ें : उमर अब्दुल्ला की टिप्पणी पर भड़के अरूण साव ! राहुल के बहाने ‘CG-कांग्रेस’ पर सियासी प्रहार…VIDEO

यह भी पढ़ें : आकाशीय बिजली से पेड़ के नीचे खड़े 7 लोगाें की मौत…CM विष्णुदेव ने प्रकट किया गहरा दु:ख