भाजपा ने क्यों ‘सदस्यता अभियान’ को दिया है महापर्व का स्वरूप! ‘संजय श्रीवास्तव’ ने बताए इसके मायने…

By : hashtagu, Last Updated : September 3, 2024 | 11:56 am

  • भाजपा की सदस्यता अभियान को संगठन की दृष्टि से मील का पत्थर साबित करेंगे-संजय श्रीवास्तव
  • मुख्यमंत्री साय प्रदेश अध्यक्ष देव के हाथों सदस्यता लेकर भाजपा के अभियान की शुरुआत करेंगे
  • प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया : शुभारंभ कार्यक्रम में रमेश बैस, बृजमोहन, मूणत, पुरंदर, मोतीलाल,अनुराग सिंहदेव सहित पार्टी पदाधिकारी, मंत्री, सांसद-विधायक रहेंगे मौजूद
  • सदस्यता अभियान को लेकर सभी में जबरदस्त उत्साह:अनुराग सिंहदेव
  • रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव (BJP State General Secretary Sanjay Srivastava) ने कहा है कि कल 3 सितंबर को प्रदेश में सदस्यता अभियान का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम (Membership campaign launched at Pt. Deendayal Upadhyay Auditorium) में शुरु हो गया है। खबर मिल रही है कि इस अभियान का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंच गए हैं। सदस्यता अभियान का शुभारंभ 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के हाथों सदस्यता ग्रहण कर किया और कल 3 सितंबर को इस अभियान की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के हाथों प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदस्यता ग्रहण करके करेंगे।

    भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि इस मौके पर हजारों कार्यकर्ता पार्टी की सदस्यता ग्रहण अभियान को भव्य स्वरूप प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम संगठन की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होने वाला है। भाजपा सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह करते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्थापित वॉर-रूम सदस्यता अभियान की हर पल की निगरानी रखेगा। सदस्यता अभियान में अधिक-से-अधिक सदस्य बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता संकल्पित हैं। इसके अगले दिन 4 सितंबर को जिला इकाइयों और 6 सितंबर को मंडल इकाइयों में सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। पार्टी की सदस्यता के लिए बूथ स्तर पहुँचकर प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

    सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में जबरदस्त उत्साह है छत्तीसगढ़ सदस्यता के मामले में अपना पुराना रिकॉर्ड जरूर तोड़ेगा।अभियान को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। अभियान सर्वस्पर्शी होगा,हर बूथ चाहे वह कितने भी दुर्गम क्षेत्र में हो, वहां से भी सदस्य बनाए जाएंगे, हर क्षेत्र हर समाज हर वर्ग के लोग ,युवा महिला बुजुर्ग सभी बड़ी संख्या में भाजपा के सदस्य बनेंगे।

     जर्जर स्कूलों की ‘सूरत’ बदलेगी विष्णुदेव साय सरकार! जानिए क्या उठाए बड़े कदम