वाह!, करोड़ों की ‘सड़कें’ खोद डाले!, बृजमोहन बोले, ‘भ्रष्टाचार’ की कहानी

सच है कि जनता की गाढ़ी कमाई से टैक्स सरकार (tax government) वसूलती है। इनके ही पैसे से सड़कें बनावकर जनता को देती है।

  • Written By:
  • Updated On - April 17, 2023 / 04:55 PM IST

रायपुर। सच है कि जनता की गाढ़ी कमाई से टैक्स सरकार (tax government) वसूलती है। इनके ही पैसे से सड़कें बनावकर जनता को देती है। और खुद की पीठ थपथपाकर कहती है, हमने जनता को ये सुविधाएं दी। लेकिन सच तो है कि जब आम आदमी टैक्स देता है तो उसका संवैधानिक अधिकार है कि सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य। पर सरकारें जैसे लगता है कि जनता पर एहसान कर रही है। शायद ये भूल जाती हैं कि आज जनता की बदौलत ही उनकी सरकारें हैं। आज प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों को ‘छोडि़ए’ जनाब। आपको प्रदेश की राजधानी में ही बेहद लापरवाह ‘मूलभूत सुविधाओं’ की खस्ता हाल का नजारा दिख जाएगा। लोग सड़कों पर निकलते हैं तो उनके मन में डर सताता है कि कहीं वे सड़क हादसों (road accidents) के शिकार न हो जाए। क्योंकि अब तो पैच वर्क नहीं होने और जो चंद दिन पहले सड़कें बनी थी, उन्हें खोद डाला गया है। ऐसे में ट्रैफिक जाम के साथ ही हादसों का अंदेश बना रहता है।

जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश दिया था, दिसबंर तक सभी सड़काें पर पैच वर्क करा दिया। वो नहीं, हो पाया। हां, इतना जरूर है कि जगह-जगह सड़कों को खोद डाला गया है। एक अखबार में छपी तस्वीरों और रिपोर्ट से लगता है कि अब राजधानी रायपुर का नाम खोदापुर तो नहीं है। ऐसा सोचना एक आम आदमी का है। लेकिन इन सब बातों से वीवीआईपी लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि उनकी तो सरकार है। कहवात है कि अपना टेढा लड्डू सबकाे प्यारा है। हैरतवाली बात है कि जैसे ही चुनाव और नजदीक आएंगे, आनन फानन सड़काें को एक बार फिर अलकतरा चटाकर। विकास की नई गाथा और बड़े-बड़े दावों के साथ आपको अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन दिखेंगे। सोशल मिडिया के जरिए विकास की गंगा बहती दिखेगी।

ऐसे में बीजेपी के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, सड़कों के निर्माण कार्य के नाम पर तो भ्रष्टाचार होता ही है। पैच वर्क के नाम पर खेल होता है। कहा, हमारा रायपुर शहर अब धूल के गुबारों व गड्ढों का शहर बन गया है।चारों तरफ गड्ढे ही गड्ढे खुदे हुए हैं। लोगों की गाड़ियां गड्ढों में फंस रही है,रोजाना दुर्घटनाएं हो रही है। ऐसा बेतरतीब विकास है कि करोड़ों की बनी नई सड़कों को भी खोद डाला गया है। कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार चरम पर है।