Dance Festival: वाह! छत्तीसगढ़ नृत्य महोत्सव का इतना जोश विदेशी कलाकार एयरपोर्ट पर नाचने लगे, पढि़ए पूरा वाकया

छत्तीसगढ़ में तीसरे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने के लिए जैसे ही विदेशी कलाकार एयरपोर्ट माना पहुंचे तो उनके जोश का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे पूरे जोश और उत्साह के साथ नृत्य पेश करने लगे।

  • Written By:
  • Updated On - November 1, 2022 / 01:00 PM IST

सर्बिया, इंडोनेशिया और मालदीव के नृतक दल शामिल होने राजधानी रायपुर पहुंचे

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में तीसरे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने के लिए जैसे ही विदेशी कलाकार एयरपोर्ट माना पहुंचे तो उनके जोश का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे पूरे जोश और उत्साह के साथ नृत्य पेश करने लगे। जहां आने वाले यात्री भी हैरानी के साथ इस नजारे का लुफ्त उठाते दिखे। बता दें कि एक नवंबर से 3 नवंबर तक होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य का आयोजन रायपुर के साइंस कालेज के मैदान पर होगा। जहां करीब 1400 कलाकारों के देश और विदेश से आकर यहां भाग लेंगे। बहरहाल, इसकी सभी तैयारियां अंतिम चरण में है।

उन्होंने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा का उदघोष किया

बता दें कि यूरोप के सर्बिया और एशिया से मालदीव और इंडोनेशिया के नृतक दल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आज राजधानी रायपुर पहुंचे। विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने माना विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। नृतक दलों में गजब का उत्साह देखने को मिला और इस उत्साह के साथ ही उन्होंने अपने अपने अपने देश की संस्कृति की झलक एयरपोर्ट पर नृत्य करके भी प्रदर्शित की। नर्तक दलों ने छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल से उन्हें सांस्कृतिक अदान प्रदान में शामिल होने का अच्छा अवसर मिल रहा है तथा छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ साथ विभिन्न देश की संस्कृति से नेशनल ट्राइबल डांस फेस्टिवल के जरिए अवगत हो पाएंगे। इसके पश्चात उन्होंने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा का उदघोष किया।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने आये हैं इतने कलाकार

उल्लेखनीय है कि सरबिया मालदीव और इंडोनेशिया से आए सभी नृतक दलों में 10-10 सदस्य हैं। सर्बिया से आए नृतक दल में 6 पुरुष और 4 महिला, मालदीव से आए दल में 10 पुरुष एवं इंडोनेशिया के दल में 5 पुरुष और 5महिला सदस्य शामिल हैं। इस राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के साथ साथ 9 विदेशी टीम भी शिरकत कर रही है।