X Story : TS सिंहदेव ने लिखे, राहुल गांधी के 5 गारंटी! बताए इसके मायने
By : hashtagu, Last Updated : March 13, 2024 | 5:06 pm

छत्तीसगढ़। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (Former Deputy Chief Minister TS Singhdev) ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखे, आज, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी और हमारे नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस की ओर से महिलाओं के लिए 5 महत्वपूर्ण गारंटी (5 important guarantees) प्रस्तुत की। ये हमारे घोषणापत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और नारी सशक्तिकरण की ओर एक मील का पत्थर।
- 1. महालक्ष्मी: हर अति गरीब परिवार में एक महिला को ₹1 लाख/वर्ष
- 2. आधी आबादी, पूरा हक: केंद्र की नई भर्तियों में 50% महिला आरक्षण
- 3. शक्ति का सम्मान: आशा, आंगनवाड़ी, MDM वर्कर्स के वेतन में केंद्र का योगदान दोगुना होगा
- 4. अधिकार मैत्री: हर पंचायत में 1 “अधिकार मैत्री” की नियुक्ति जो महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने में सहायता देंगी
- 5. सावित्री बाई फुले छात्रावास: देश भर में वर्किंग वुमन हॉस्टल होंगे दोगुने, हर ज़िले में कम से कम एक
भारत की हर नारी की समानता, सुरक्षा और सम्मान कांग्रेस पार्टी का परम ध्येय है – और, इन गारंटी द्वारा हम इसकी ओर एक बड़ा प्रयास कर रहे हैं।
आज, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी और हमारे नेता श्री राहुल गांधी ने कांग्रेस की ओर से महिलाओं के लिए 5 महत्वपूर्ण गारंटी प्रस्तुत की। ये हमारे घोषणापत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और नारी सशक्तिकरण की ओर एक मील का पत्थर:
1. महालक्ष्मी: हर अति गरीब परिवार में एक महिला…
— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) March 13, 2024
यह भी पढ़े :भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर
यह भी पढ़े : मप्र में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के 60 से अधिक पदाधिकारी भाजपा में हुए शामिल