अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने शेयर किया बूमरैंग वीडियो, व्यक्त की भावनाएं
By : madhukar dubey, Last Updated : September 18, 2024 | 4:49 pm
चित्रांगदा एक बार फिर अक्षय के साथ “देसी बॉयज” और “खेल खेल में” के बाद स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी। उन्होंने स्टार की प्रशंसा की और उन्हें “कॉमेडी का सच्चा मास्टर” कहा। ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग के लिए लंदन जा रहीं अभिनेत्री ने आईएएनएस को बताया, “अक्षय अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली हैं और कॉमेडी के सच्चे मास्टर हैं। हम एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और उनके साथ काम करना हमेशा खुशी की बात होती है।” फिल्म की पहला पार्ट 2010 में रिलीज हुआ था। इसमें अक्षय, रितेश देशमुख, अर्जुन रामपाल, लारा दत्ता, दीपिका पादुकोण और दिवंगत स्टार जिया खान थे। दो साल बाद, दूसरा पार्ट रिलीज हुआ।
पहले दो भागों का निर्देशन साजिद खान ने किया था। तीसरे और चौथा पार्ट का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया था और पांचवीं फिल्म हाउसफुल 5 का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। पांचवें पार्ट में फरदीन खान, पूजा हेगड़े और रितेश भी हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार 2023 में “गैसलाइट” में देखा गया था। यह फिल्म एक रहस्य-रोमांच है। इसका निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है। इसमें विक्रांत मैसी और सारा अली खान भी हैं।