Anirudh Ravichander Kavya Maran Marriage Rumours: शादी की खबरों पर अनिरुद्ध ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अफवाहें फैलाना बंद करें
By : hashtagu, Last Updated : May 21, 2026 | 6:24 pm
चेन्नई: मशहूर संगीतकार Anirudh Ravichander और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की सह मालिक Kavya Maran की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच अब खुद अनिरुद्ध ने सामने आकर सफाई दी है। पिछले कुछ दिनों से दोनों के रिश्ते और शादी (Marriage) को लेकर इंटरनेट पर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
इन अफवाहों के बीच अनिरुद्ध रविचंदर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “Marriage ah? lol… Chill out guys. Please stop spreading rumours.” यानी उन्होंने साफ तौर पर शादी की खबरों को अफवाह बताया और लोगों से ऐसी बातें फैलाना बंद करने की अपील की।
दरअसल पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज थी कि अनिरुद्ध और काव्या मारन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दावा किया गया कि दोनों को कई बार साथ देखा गया। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि दोनों पिछले एक साल से करीब हैं। इसके बाद शादी की खबरों ने और जोर पकड़ लिया।
काव्या मारन, सन ग्रुप प्रमुख कलानिधि मारन की बेटी हैं और IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की चर्चित चेहरों में शामिल हैं। IPL मैचों के दौरान उनकी प्रतिक्रियाएं अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। वहीं अनिरुद्ध रविचंदर दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय संगीतकारों में गिने जाते हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में कई सुपरहिट गाने और म्यूजिक दिए हैं।
हालांकि अनिरुद्ध ने शादी की खबरों को खारिज कर दिया है, लेकिन उन्होंने डेटिंग की चर्चाओं पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।




