कटरीना कैफ ने मनाया ‘बेस्ट बर्थडे’, विक्की कौशल और बेटे विहान संग शेयर कीं दिल छू लेने वाली तस्वीरें

कटरीना ने तस्वीरों के साथ भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों का प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभार जताया।

  • Written By:
  • Updated On - July 19, 2026 / 12:43 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने अपना 43वां जन्मदिन पति विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और बेटे विहान (Vihaan) के साथ बेहद सादगी और पारिवारिक माहौल में मनाया। मां बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन था। कटरीना ने अपने सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट पर इस खास मौके की कई खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए इसे अपनी जिंदगी का “सबसे बेहतरीन जन्मदिन” बताया।

कटरीना ने तस्वीरों के साथ भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों का प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जन्मदिन उनके लिए बेहद खास रहा और वह खुद को खुशकिस्मत महसूस कर रही हैं।

साझा की गई तस्वीरों में कटरीना और विक्की कौशल अपने बेटे विहान के साथ खुशहाल पल बिताते नजर आए। परिवार की इन निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। तस्वीरों पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आए हैं, जहां प्रशंसकों ने कटरीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके परिवार के लिए भी शुभकामनाएं दी हैं।

इससे पहले भी विक्की कौशल ने कटरीना के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा करते हुए उन्हें प्यार भरे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी थी। दोनों की केमिस्ट्री और पारिवारिक तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।