भोपाल में टाइगर को पत्थर मारने पर रवीना नाराज

By : hashtagu, Last Updated : November 22, 2022 | 9:45 pm

भोपाल, 22 नवंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में एक टाइगर को पत्थर मारने का वीडियो शेयर करते हुए फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपनी नाराजगी जाहिर की है, साथ ही वन विहार प्रबंधन पर सवाल भी उठाए हैं। दूसरी और वन विहार प्रबंधन ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

रवीना टंडन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, वन विहार भोपाल मध्य प्रदेश, पर्यटक (बदमाश) बाघों पर पथराव करते हैं, ऐसा न करने के लिए कहने पर अच्छी हंसी आती है, हंसते हैं, पिंजरे को हिलाते हैं, पत्थर फेंकते हैं बाघ के लिए कोई सुरक्षा नहीं।

रवीना टंडन के इस ट्वीट पर वन विहार प्रबंधन ने भी अपनी राय जाहिर की है। साथ ही रवीना के ट्वीट के साथ लिखा है, वन विहार प्रबंधन पहले से ही इस घटना की जांच कर रहा है और बदमाशों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। संरक्षित जानवरों के खिलाफ ऐसी कोई भी कार्यवाही वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत दंड नहीं है।