यश चोपड़ा की विधवा पामेला यश चोपड़ा का 85 साल की उम्र में निधन
By : hashtagu, Last Updated : April 20, 2023 | 12:54 pm
पामेला के परिवार में उनके दो बेटे – फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा, जिनकी शादी अभिनेत्री रानी मुखर्जी से हुई है, और अभिनेता-निर्माता उदय चोपड़ा हैं। पामेला सिंह प्रसिद्ध अभिनेत्री सिमी गरेवाल की चचेरी बहन थी। पामेला की शादी 1970 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता बी.आर. चोपड़ा के छोटे भाई यश चोपड़ा से हुई थी।
कई राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित यश चोपड़ा का डेंगू के कारण 80 वर्ष की आयु में अक्टूबर 2012 में मुंबई में निधन हो गया था। (आईएएनएस)