Horoscope: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल

By : hashtagu, Last Updated : June 4, 2023 | 10:45 am

Horoscope: लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : सप्ताह की शुरुआत में आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन पराक्रम में आप कमी महसूस कर सकते हैं। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ की संभावना पूरे सप्ताह बनी रहेगी। व्यापारी वर्ग को अच्छा धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक तथा पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। सुख में वृद्धि हो सकती है ।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह नौकरी कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी तथा अपने अधिकारियों का पूर्ण साथ मिलेगा। दैनिक कार्यो में सफलता मिलने से मन खुश होगा। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे समाचार मिलने के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। छोटी दूरी की यात्राओं के योग बन सकते हैं। अचानक किसी प्रकार का लाभ खुशी दे सकता है।

मिथुन लग्नराशि : सप्ताह की शुरुआत कुछ उलझनों के साथ हो सकती है। भाग्य का साथ कम प्राप्त होगा। शरीर में आलस्य की अधिकता हो सकती है, जिसके चलते कार्यो में अवरोध आ सकते हैं, अत: इससे बचें। वैवाहिक तथा पारिवारिक माहौल सुकून भरा बना रहेगा। सुखों में वृद्धि हो सकती है तथा भोग-विलास से संबंधित चीजों पर खर्चा हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह पराक्रम बढ़ाचढ़ा रहेगा, जिसके चलते आपके कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में अवरोध आ सकते हैं। मन में उथल-पुथल रहेगी। छात्रों को अपने क्षेत्र में थोड़ी अधिक मेहनत की जरूरत पड़ सकती है। संतान से तकलीफ मिल सकती है। धनलाभ हो सकता है।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह नौकरी कर रहे जातकों को नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं तथा नई नौकरी के लिए अच्छे ऑफर आ सकते हैं। धनलाभ को लेकर यह सप्ताह अच्छा जा सकता है। आप प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं तथा अपने मकान में कोई कार्य पूर्ण कर सकते हैं। व्यापारिक वर्ग के लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह रुका हुआ धन मिल सकता है। आप नया भवन खरीद सकते हैं तथा अपने घर पर किसी प्रकार का खर्च कर सकते हैं। सप्ताह आर्थिक लाभ को लेकर अच्छा बना रह सकता है। पारिवारिक जीवन मधुरतापूर्ण रहेगा। संतान के लिए समय अच्छा बना रहेगा और पढ़ाई कर रहे छात्रों को उनकी मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह धन लाभ को लेकर स्थितियां अच्छी बनी रह सकती हैं। व्यापार कर रहे लोगों के नए कार्यो के साथ-साथ लाभ होने के पूर्ण आसार बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप कड़ी मेहनत करेंगे तथा सफलता प्राप्त करेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। मुंह के रोगों के प्रति सचेत रहें। कई प्रकार के सुखों में वृद्धि होगी। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छा बना रहेगा।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह आपका पराक्रम बहुत बढ़ा-चढ़ा रहेगा, जिसके चलते आप अपने सभी कार्य आसानी से पूर्ण कर लेंगे। नौकरी और व्यापारिक कार्यक्षेत्र में आपके मन माफिक कार्य तथा लाभ होने से मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह नौकरी तथा व्यापार के क्षेत्र में कार्यरत जातकों को मनचाही सफलता मिलने से खुशी प्राप्त हो सकती है। किंतु व्यापारी वर्ग को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। रुके हुए कार्यो में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह ठीक-ठाक बना रहेगा। भोग-विलास की चीजों पर आपका पैसा खर्च होगा। सप्ताह के अंत में यात्रा के योग बनेंगे तथा कुछ मानसिक तनाव हो सकता है।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह शारीरिक सुखों में बढ़ोतरी होगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। धन को लेकर यह सप्ताह बहुत अच्छा बन सकता है, अत: आपकी आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा तथा बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आलस्य बना रह सकता है।

कुंभ लग्नराशि : नौकरी कर रहे लोगों को इस सप्ताह थोड़ी सावधानी के साथ दिन व्यतीत करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी से बचें। मन चलायमान बने रहने के कारण कुछ चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं, अत: नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आर्थिक स्थिति में प्रगति के योग बन सकते हैं। व्यर्थ का खर्च परेशान कर सकता है। यात्राओं के योग बन सकते हैं।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा, सभी रुके और अटके काम प्रगति की राह पकड़ लेंगे। शरीर और मन दोनों से आप स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा या उत्तम समाचार मिलेगा। किसी पर अंधविश्वास न करें। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ सकती है। नकारात्मक विचारों तथा क्रोध से बचकर रहना अच्छा रहेगा।

(ज्योतिषी विशाल वाष्र्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)