साप्ताहिक राशिफल (2 सितंबर से 8 सितंबर 2024 तक)

By : hashtagu, Last Updated : September 1, 2024 | 3:46 pm

  •  (How will be your situation); इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।  

  • मेष राशि : इस सप्ताह की शुरुआत में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मकान/जमीन से सम्बंधित मामलों में सफलता मिलने से मन खुश होगा। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे समाचार मिलने के संकेत हैं। नौकरी कर रहे लोगों को अपने अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को अच्छे धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

    • वृषभ राशि : इस सप्ताह आपकी रूखी वाणी के कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिना वजह किसी भी बहसबाज़ी से बचें। कुटुंब के लोगों से परेशानी महसूस कर सकते हैं। नौकरी तथा व्यापार से सम्बंधित यात्राओं के योग बन सकते हैं। माता से लाभ तथा भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर प्राप्त होगी। छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होने के संकेत हैं।

    मिथुन राशि : इस सप्ताह आपका पराक्रम बहुत बढ़ा चढ़ा रहेगा जिसके चलते आप अपने सभी कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे। नौकरी तथा व्यापारिक कार्यक्षेत्र में आपके मन माफिक कार्य तथा लाभ होने से मन प्रसन्न होगा। किसी अनजाने भय के चलते परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य से सम्बंधित छोटी मोटी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

    कर्क राशि : इस सप्ताह की शुरुआत में भाग्य का साथ कम प्राप्त होगा तथा किसी बात को लेकर मन चिंताग्रस्त रहेगा। आलस्य बना रह सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा तथा बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में वृद्धि होने के योग बन सकते हैं। व्यर्थ का खर्च परेशान कर सकता है।

    • सिंह राशि : इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा, सभी रुके और अटके काम प्रगति पकड़ लेंगे। भाग्य के सहारे सभी कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय उत्तम बना रहेगा तथा कार्यक्षेत्र में आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार तथा साझेदारों से फायदा मिल सकता है। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।

    कन्या राशि : इस सप्ताह व्यापार से सम्बंधित व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता उत्पन्न हो सकती है। मन में गलत विचार उत्पन्न हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों के लिए यह हप्ता अच्छा बना रह सकता है। धन को लेकर चल रही दिक्कतें हफ्ते के अंत में कम होती नज़र आ सकती है।

    • तुला राशि : इस सप्ताह भाग्य आपके ऊपर बहुत मेहरबान रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय उत्तम बना रहेगा तथा कार्यक्षेत्र में आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग मनचाही सफलता न मिलने के कारण उदास रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ सकता है। व्यापार से सम्बंधित कोई नया विचार बना सकते हैं तथा नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं।

    वृश्चिक राशि : इस सप्ताह रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पराक्रम बढ़ा चढ़ा रहेगा, जिसके चलते आपके कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। नए भवन की खरीदारी कर सकते हैं तथा अपने घर पर किसी प्रकार का खर्चा कर सकते हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जो जातक नौकरी तथा व्यवसाय की तलाश में हैं उनको सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन मधुरता पूर्ण रहेगा।

    • धनु राशि : इस सप्ताह आपके मान सम्मान में वृद्धि होने के अच्छे संकेत हैं। नौकरी तथा व्यापारिक वर्ग के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नयी सफलता प्राप्त हो सकती है। आपके कार्यक्षेत्र से सम्बंधित नए ऑफर आपको प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों को अपने क्षेत्र में थोड़ी अधिक मेहनत की आवश्य्कता करनी पड़ सकती है। संतान से तकलीफ मिल सकती है। धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है।

    मकर राशि : इस सप्ताह की शुरुआत कुछ उलझनों के साथ हो सकती है। भाग्य का साथ कम प्राप्त होगा। शरीर में आलस्य की अधिकता हो सकती है जिसके चलते कार्यों में अवरोध मिल सकते हैं, इससे बचे। वैवाहिक तथा पारिवारिक माहौल सुकून भरा बना रहेगा। सुखों में वृद्धि हो सकती है तथा भोग विलास से संबंधित चीजों पर खर्च हो सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं तथा रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

    कुंभ राशि : नौकरी कर रहे जातकों के लिए यह हफ्ता बहुत अच्छा साबित हो सकता है। नयी जॉब तथा प्रमोशन के ऑफर प्राप्त हो सकते हैं। इस हफ्ते आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आप धार्मिक और शुभ कार्यों पर अपना धन व्यय कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। बड़े भाइयों से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। व्यर्थ की भाग दौड़ बनी रह सकती है।

    • मीन राशि : इस सप्ताह की शुरुआत में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी कार्य के लिए प्रशंसा मिल सकती है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के अच्छे योग बन सकते हैं। जीवनसाथी तथा पारिवारिक लोगों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। हफ्ते के मध्य में खर्चे की मात्रा बढ़ सकती है जिसके चलते तनाव हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।