उज्जैन में सीएम मोहन के बेटे की अनोखी बारात: 21 दूल्हों संग निकला जुलूस, बरसे फूल
By : hashtagu, Last Updated : November 30, 2025 | 2:25 pm
By : hashtagu, Last Updated : November 30, 2025 | 2:25 pm
उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) के बेटे डॉ. अभिमन्यु की बारात रविवार सुबह उज्जैन में भव्य तरीके से निकली। खास बात ये रही कि यह बारात 21 अन्य दूल्हों के साथ सामूहिक रूप से निकाली गई। कुल 22 दूल्हों की इस बारात में जगह-जगह मंच लगाकर फूल बरसाए गए और सभी का पारंपरिक स्वागत हुआ। ढोल–नगाड़ों और बैंड की धुन पर दूल्हों और बारातियों ने जमकर नृत्य किया।
VIDEO | Ujjain: Dr Abhimanyu Yadav, son of Madhya Pradesh CM Mohan Yadav, arrives at the venue of a mass-wedding ceremony on the banks of the Kshipra River, where he will marry Dr Ishita Patel. A total of 21 couples will also tie the knot at the event.#Ujjain #MohanYadav… pic.twitter.com/sl1oxjEYQz
— Press Trust of India (@PTI_News) November 30, 2025
बारात वाकणकर ब्रिज के पास से शुरू होकर सांवराखेड़ी स्थित आयोजन स्थल तक पहुंची। एक घंटे के जुलूस के बाद यहां प्रवेश द्वार पर लगाए गए 22 तोरणों को सभी दूल्हों ने तलवार से स्पर्श कर परंपरा निभाई। इसके बाद तय मंचों पर दूल्हों का स्वागत हुआ और दुल्हनों को बुलाकर विवाह की रस्में शुरू कराई गईं। डॉ. अभिमन्यु का विवाह खरगोन निवासी डॉ. इशिता के साथ सामूहिक सम्मेलन में संपन्न होगा।
समारोह में सबसे आकर्षक दृश्य तब देखने को मिला जब सीएम मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव, बड़े बेटे वैभव यादव, चेचे भाई अभय यादव और परिवार के अन्य सदस्य ढोल–नगाड़ों पर थिरकते दिखे। सीएम की बहन कलावती यादव ने इसे सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला आयोजन बताया।
आज सामूहिक विवाह समारोह स्थल, उज्जैन से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 128वां संस्करण सुना।
प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन हमेशा की तरह इस बार भी जनसेवा के लिए नई शक्ति और ऊर्जा देने वाला रहा।#MannKiBaat pic.twitter.com/GT9CN3yO3z
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 30, 2025
शादी में भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, 8 राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य और कई संत–महात्मा आमंत्रित किए गए हैं। इनमें नरेंद्र सिंह तोमर, नरोत्तम मिश्रा, मंगूभाई पटेल, रविंद्र पूरी, धीरेंद्र शास्त्री और बाबा रामदेव शामिल हुए। ज्योतिरादित्य सिंधिया और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के भी शामिल होने की संभावना है। कई अन्य वीआईपी मेहमान शाम को अथर्व होटल में होने वाले रिसेप्शन में आ सकते हैं।
Ujjain, Madhya Pradesh: At a mass wedding involving 22 couples, Baba Ramdev conducted the ceremony for CM Mohan Yadav’s son Abhimanyu, attended by ministers, public representatives a Bageshwar Dham scholar and the Madhya Pradesh Governor and Assembly Speaker, who were also… pic.twitter.com/kxOofSZyCE
— IANS (@ians_india) November 30, 2025