इंदौर में हिंदू-जैन पर्वों पर मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध
By : hashtagu, Last Updated : August 27, 2025 | 4:40 am
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हिंदू और जैन समुदायों के प्रमुख त्योहारों (festivals) के दौरान मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। यह जानकारी मंगलवार को शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दी।
महापौर ने एक बयान में कहा कि गणेश चतुर्थी (27 अगस्त), डोल ग्यारस (3 सितंबर), अनंत चतुर्दशी (6 सितंबर) और जैन समुदाय के पर्युषण पर्व के दौरान इंदौर नगर निगम सीमा में मांस की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।
उन्होंने कहा,
“मैंने नगर निगम के अधिकारियों को इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।”
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, हिंदू और जैन समुदाय के कई लोगों ने त्योहारों के दौरान धार्मिक भावनाओं की रक्षा के लिए मांस बिक्री पर रोक की मांग की थी।




