मप्र: न कहने पर एक बेटी पर टूट पड़ा दरिंदा, देखें, viral video

By : madhukar dubey, Last Updated : December 25, 2022 | 8:54 am

हैशटैग यू डेस्क। बहशी-दरिंदें बहन-बेटियों पर अत्याचार कर रहे हैं। पुलिस है कि इन पर छोटा-मोटा केस लगाकर छोड़ देती है। ऐसा ही एक वाक्या, (MP) मध्यप्रदेश के रीवा (Reva) जिले की है। जहां एक युवक युवती को छेड़ता है। उसके न कहने पर उसे जमीन पर पटककर लात-घूसो से मारने की कोशिश करता है। इतना ही नहीं, वह गुस्से में आकर उस लड़की के सिर को भी कुचलने की कोशिश करने लगा।

हैरतवाली बात है कि इस पूरे घटना का एक शख्स विडियो भी बना रहा है। वहीं से उसे कैसे मारना है, वह भी बता रहा है। इस घटना के बाद उसने इस विडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जिसे twitter पर पोस्ट किया है। लेकिन विडियो से ये नहीं मालूम है कि ये घटना कब की है, इसकी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इसकी सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि यही शिवराज सिंह का राज है। जहां बहन-बेटियों पर जुल्म होता है और अपराधियों को पुलिस छोड़ देती है। वैसे ये दस्तूर लगभग हर जगह का है।

कुछ तरह के कमेंट आ रहे हैं, देखिए

जी आपकी पुलिस ने इस पर छोटा-मोटा केस लगा कर छोड़ दिया, आपको इस राक्षस को वो सज़ा देनी चाहिए कि मिसाल बने.. क्या आप अपनी इस बेटी को इंसाफ़ दिला पाएँगे, अपने मामा होने का फ़र्ज़ निभा पाएँगे?। दर्दनाक, शर्मनाक..हैवानियत की हदें पार..राक्षस। लिखा, नाम कुछ भी दे दीजिए..सब कम पड़ जाएंगे। राज में बेटियों के साथ ऐसा करने वालों का हश्र ऐसा हो कि हर ‘राक्षस’ आजीवन बिल से निकलने की हिमाकत ना करें। खबर:घटना रीवा की बताई जा रही है।