ईरान-इजराइल तनाव का असर: शारजाह-इंदौर फ्लाइट रद्द, दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर MP के 100 से ज्यादा यात्री फंसे
By : hashtagu, Last Updated : March 1, 2026 | 2:29 pm
दुबई-शारजाह, यूएई: मध्य पूर्व में ईरान और इजराइल के बीच बढ़े तनाव का असर अब हवाई सेवाओं पर भी दिखने लगा है। शारजाह से इंदौर आने वाली फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई, जिससे मध्य प्रदेश के 100 से ज्यादा यात्री दुबई और शारजाह एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। (Indore)
जानकारी के मुताबिक शारजाह-इंदौर की यह उड़ान तय समय पर रवाना होने वाली थी, लेकिन एयरस्पेस में सुरक्षा कारणों के चलते इसे रद्द कर दिया गया। फ्लाइट रद्द होने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फंसे यात्रियों में इंदौर, भोपाल और ग्वालियर के लोग शामिल हैं, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी हैं।
यात्रियों का कहना है कि उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी आखिरी समय पर मिली, जिससे होटल और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर परेशानी बढ़ गई। कई लोग एयरपोर्ट पर ही इंतजार करने को मजबूर हैं।
मौजूदा हालात को देखते हुए कई अन्य उड़ानों के भी रद्द या देर से चलने की खबर है। एयरलाइंस और स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करने की अपील की है।
परिजनों ने सरकार से फंसे यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए जल्द कदम उठाने की मांग की है।

