कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र हमला, प्रदर्शनकारियों की तोड़फोड़ और आगजनी से हड़कंप

By : hashtagu, Last Updated : March 1, 2026 | 1:35 pm

कराची, पाकिस्तान: कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट (US consulate) के बाहर  हिंसक प्रदर्शन भड़क उठा। गुस्साए प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने कॉन्सुलेट परिसर के बाहर जमकर तोड़फोड़ की और कुछ हिस्सों में आगजनी कर दी। हालात बिगड़ते देख सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए कॉन्सुलेट की ओर बढ़े और बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। कुछ लोगों ने परिसर के बाहरी हिस्से में आग लगा दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। घटना के बाद पूरे शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है।