MP RTE Admission 2026-27: निजी स्कूलों में 25% फ्री सीटों के लिए 13 मार्च से ऑनलाइन आवेदन, जानें लॉटरी और आखिरी तारीख
By : hashtagu, Last Updated : March 3, 2026 | 2:30 pm
By : hashtagu, Last Updated : March 3, 2026 | 2:30 pm
भोपाल, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में शिक्षा का अधिकार कानून (Right to Education Act) के तहत सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर निःशुल्क प्रवेश (Free Admission) की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। आरटीई (RTE) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (Economically Weaker Section) और वंचित समूह के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई का मौका दिया जाता है। इस साल ऑनलाइन आवेदन (Online Application) प्रक्रिया 13 मार्च 2026 से शुरू होकर 28 मार्च 2026 तक चलेगी।
स्कूलों में उपलब्ध सीटों की जानकारी 9 मार्च 2026 को आरटीई पोर्टल पर जारी की जाएगी। इसके बाद अभिभावक निर्धारित तिथि के बीच ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करते समय जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा।
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 2 अप्रैल 2026 को ऑनलाइन लॉटरी (Lottery System) के माध्यम से छात्रों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों की सूची पोर्टल पर जारी की जाएगी। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी डिजिटल सिस्टम के जरिए संपन्न होगी ताकि पात्र बच्चों को निष्पक्ष तरीके से प्रवेश मिल सके।
आरटीई कानून के तहत निजी स्कूलों में प्रवेशित बच्चों की फीस का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। इस योजना का उद्देश्य कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना और शिक्षा के अधिकार को सुनिश्चित करना है।