पन्ना के प्राचार्य पर लगा छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप

By : hashtagu, Last Updated : April 12, 2023 | 10:19 pm

पन्ना 12 अप्रैल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के पन्ना जिले (Panna District) के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की दो छात्राओं ने प्राचार्य पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस और शिक्षा विभाग इस पूरे मामले की जांच करा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला शाह नगर थाना क्षेत्र के सीएम राइज विद्यालय का है। छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में दो बार प्रार्थना होती है और इस दौरान छात्राओं की लाइन सीधी लगाने के बहाने प्राचार्य उन्हें गलत नियत से छूते हैं। छात्राओं ने इसी तरह के कई और भी आरोप लगाए हैं। साथ ही इस मामले की उन्होंने लिखित में शिकायत थाने में की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने भी इस मामले की जांच के लिए टीम गठित की है।