Bhagalpur : गजब का भ्रष्टाचार, 1717 करोड़ का पुल बनने पूर्व गिरा! VIDEO वायरल

By : madhukar dubey, Last Updated : June 4, 2023 | 10:33 pm

बिहार। निर्माणाधीन पुल दो भाग में टूट गया। जबकि इस पुल का निर्माण कार्य चल ही रहा था। संयोगवश किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हैरतवाली बात है कि इस पुल के निर्माण की लागत करीब 1717 करोड़ (Construction of the Bridge is about 1717 crores.) रुपए है।

इसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना बिहार राज्य के भागलपुर (Bhagalpur) में हुई। हालांकि आधा पुल ही टूटा है। पुल का सौ फीट हिस्सा नदी में समा गया। वैसे भी बिहार राज्य में भ्रष्टाचार की एक बढ़कर एक कहानी सामने आती रहती है। यहां के सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार इस कदर व्याप्त है कि उनको जनता के जान माल से कोई मतलब नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक गंगा नदीं पर 1717 करोड़ की लागत से पुल बनाया जा रहा था लेकिन आज जब उसे पूरा ही किया जा रहा था तभी रेत की दीवार की तरह दो हिस्सों में टूटकर गिर गया. गंगा नदी पर यह पुल भागलपुर के सुलतानगंज से खगडिया के अगुवानी घाट के बीच बन रहा था जिसकी कीमत 1717 करोड़ बताई जाती है।

यह भी पढ़ें: Political Story : चुनावी चक्रव्यूह में उलझे BJP-कांग्रेस के सियासी महारथी!