देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने जगतगुरु रामभद्राचार्य का हालचाल जाना

By : hashtagu, Last Updated : February 3, 2024 | 8:37 pm

देहरादून, 3 फरवरी (आईएएनएस)। तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य (Tulsi Peethadhishwar Jagatguru Rambhadracharya) का हालचाल जानने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) शनिवार को सिनर्जी अस्पताल पहुंचे। जगतगुरु को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिनर्जी अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री ने जगतगुरु से बातचीत की। उन्होंने जगतगुरू रामभद्राचार्य का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। इससे पहले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी जगतगुरु का हालचाल के बारे में जानकारी ली थी।

यह भी पढ़ें: थाने में गोलीबारी : ठाणे की अदालत ने भाजपा विधायक को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा