दिल्ली और यूरोप-एशिया-प्रशांत में Navitaire सिस्टम खराबी से एयरलाइंस चेक-इन प्रभावित, परिचालन में देरी

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:45 बजे से 7:28 बजे के बीच सिस्टम में समस्या आई। इस दौरान कई एयरलाइंस का चेक-इन और बोर्डिंग प्रोसेस धीमा पड़ गया।

  • Written By:
  • Publish Date - February 19, 2026 / 01:50 PM IST

नई दिल्ली : भारत (India) समेत यूरोप (Europe) और एशिया-प्रशांत क्षेत्र (Asia-Pacific/APAC) में एयरलाइंस के Navitaire सिस्टम में तकनीकी खराबी (technical glitch) आने से गुरुवार सुबह कई उड़ानों का चेक-इन (check-in) प्रभावित हुआ। इसका असर दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Indira Gandhi International Airport) पर भी देखा गया, जहां यात्रियों को काउंटरों पर लंबी कतारों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:45 बजे से 7:28 बजे के बीच सिस्टम में समस्या आई। इस दौरान कई एयरलाइंस का चेक-इन और बोर्डिंग प्रोसेस धीमा पड़ गया। करीब 40 मिनट तक चली इस तकनीकी बाधा के कारण यात्रियों को अतिरिक्त समय लगाना पड़ा।

बताया जा रहा है कि इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा एयर जैसी एयरलाइंस की सेवाएं प्रभावित हुईं। हालांकि फ्लाइट रद्द होने जैसी बड़ी स्थिति नहीं बनी और तकनीकी टीमों ने समस्या को समय रहते ठीक कर लिया।

Navitaire एक पैसेंजर सर्विस सिस्टम (Passenger Service System) है, जिसका उपयोग एयरलाइंस टिकट बुकिंग, चेक-इन, बोर्डिंग और यात्री प्रबंधन के लिए करती हैं। सिस्टम में आई गड़बड़ी के कारण कुछ समय के लिए मैन्युअल प्रक्रिया अपनानी पड़ी, जिससे देरी हुई।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार अब सिस्टम पूरी तरह सामान्य है और सभी उड़ानों का संचालन सुचारु रूप से जारी है।