घर खरीदने की सोच रहे हैं? पत्नी के नाम रजिस्ट्री कराएं, लाखों की बचत और मिलेंगे दोहरे फायदे
By : hashtagu, Last Updated : May 28, 2025 | 2:25 pm

नई दिल्ली: अगर आप अपने सपनों का आशियाना खरीदने (buying house) की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। एक साधारण-सी चाल — घर की रजिस्ट्री पत्नी के नाम पर करवा कर — आपको स्टांप ड्यूटी से लेकर होम लोन तक में बड़ी बचत दिला सकती है। देश के कई राज्यों में महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन कराने पर सरकार स्टांप ड्यूटी में छूट देती है, और कई बैंक महिलाओं को सस्ती ब्याज दरों पर होम लोन भी मुहैया कराते हैं।
पत्नी के नाम रजिस्ट्री: कैसे और कितना फायदा?
कई राज्य महिलाओं को प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, और इसके तहत रजिस्ट्री फीस में विशेष छूट दी जाती है।
उदाहरण के लिए:
-
दिल्ली में पुरुषों को प्रॉपर्टी खरीदते समय 6% स्टांप ड्यूटी देनी होती है, जबकि महिलाओं को सिर्फ 4%।
अगर प्रॉपर्टी की कीमत ₹50 लाख है, तो पुरुष को ₹3 लाख जबकि महिला को केवल ₹2 लाख की ड्यूटी देनी होगी — ₹1 लाख की सीधी बचत। -
राजस्थान जैसे राज्यों में, यदि पति-पत्नी दोनों के नाम संयुक्त रूप से संपत्ति खरीदी जाती है, तो अतिरिक्त 0.5% की छूट भी दी जाती है।
महिलाओं को होम लोन पर भी छूट
इतना ही नहीं, अगर आप पत्नी के नाम से होम लोन लेते हैं, तो बैंक कम ब्याज दरों पर लोन देने के लिए तैयार रहते हैं। इससे आपकी मासिक किस्त (EMI) कम हो जाती है और लोन का कुल खर्च भी घटता है।
उदाहरण:
अगर सामान्य दर 9% है, तो महिला के नाम पर लोन लेने पर कई बैंक 8.5% या उससे भी कम ब्याज दर ऑफर करते हैं।
डबल बेनिफिट: स्मार्ट प्लानिंग से लाखों की बचत
यदि आप घर की रजिस्ट्री भी पत्नी के नाम करवा लें और होम लोन भी उनके नाम से लें, तो आपको स्टांप ड्यूटी में भी राहत मिलेगी और लोन पर भी कम ब्याज का लाभ मिलेगा। यानी आपकी कुल बचत लाखों में हो सकती है।