कलाशांति Astrology साप्ताहिक राशिफल

By : hashtagu, Last Updated : May 7, 2023 | 11:20 am

Weekly Astrology: लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष (Astrology) साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी|

इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

लग्नराशि

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह आप कारोबार में वृद्धि को लेकर किसी प्रकार की योजना बना सकते हैं। कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा। भाइयों और बहनों से प्रेम भाव में इजाफा होगा। मन विचलित होगा किन्तु भाग्य का साथ मिलेगा। इस सप्ताह के दौरान प्रेम प्रसंगो को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में आ सकती है। नौकरी वर्ग के जातकों पर कार्य का भार बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, वायरल संक्रमण परेशानी दे सकते हैं।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह पुरानी चल रही समस्याओं का समाधान प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी कार्य के चलते आपको तारीफ प्राप्त हो सकती है तथा आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। व्यर्थ का खर्चा होने से मन दुविधापूर्ण स्तिथि में रहेगा। फालतू की भागा दौड़ी बनी रहेगी। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा तथा सुखों में बढ़ोतरी होगी। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही साथ धन की प्राप्ति का योग है।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह आपमें आलस्य बढ़ सकता है जिसके चलते आपके कार्य धीरे धीरे पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना पूरे हफ्ते बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा, पेट तथा मुख में तकलीफ हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किस्मत आपका भरपूर साथ देगी। वैवाहिक जीवन तथा व्यापारिक साझेदारों से मन मुटाव संभव है। कार्य क्षेत्र से संबंधित की गयी यात्रा लाभदायक होगी।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र से संबंधित होने बाले फायदे के लिए यात्रा के योग बनेंगे। कहीं से अचानक आर्थिक लाभ की संभावना बन सकती है। बड़े भाई से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य साथ नहीं देगा छोटी-मोटी बीमारियाँ परेशान कर सकती है।जीवनसाथी से मनमुटाव रह सकता है। लोग अपने फायदे के लिए आपका उपयोग कर सकते हैं। शादी के निर्णय को लेकर आप चर्चा कर सकते हैं। कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह कई मायनों में भाग्य आपके पक्ष में होगा तथा किसी प्रकार का उपहार तथा सम्मान प्राप्त हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सरकारी कार्यो में प्रयासरत लोगों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। स्त्री वर्ग से लाभ और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह लेखन के कार्यों से जुड़े लोगों को अधिक सफलता प्राप्त हो सकती है। उपहार की प्राप्ति के योग बनेंगे, काम धंधे में प्रगति होगी। नये कार्य की शुरूआत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। इस हफ्ते धनलाभ की अपेक्षा आपके खर्चे में अधिकता बनी रह सकती है। मनोरंजक यात्राएं हो सकती हैं।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह आप अपने कार्य से संबंधित नए लोगों के साथ संपर्क बना सकते हैं। तथा खुशी के सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त करेंगे। इस सप्ताह शरीर में आलस्य बढ़ सकता है। अत: आलस्य के चलते कार्यों को न टालें, इस हफ्ते आपको नए या पुराने प्रेम संबंध में आनंददायक अनुभव प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह के उत्तरार्ध में समय अच्छा रहेगा। पराक्रम बढ़ेगा तथा बड़े भाइयों से लाभ मिलेगा। उच्च अधिकारिओं की कृपा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। यह सप्ताह वित्तीय रूप से फायदेमंद वाला बना रह सकता है। पारिवारिक लोगों तथा रिश्तेदारों के साथ कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। चल रहे प्रेमप्रसंग अंतिम रूप ले सकते हैं।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च पदस्थ लोगों तथा सहकर्मियों की कृपा प्राप्त होगी।। नौकरी कर रहे लोगों को कई यात्राएं करनी पड़ सकती है जो लाभ दायक सिद्ध होगी। धन लाभ की स्तिथियां पूरे हफ्ते बनी रहेगी। हफ्ते के अंत में वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल की स्तिथि बन सकती है, सचेत रहें।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ आनंद का समय व्यतीत करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें तथा साथ में कार्य कर रहे सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण बना कर रहें। पैसों का उचित मात्रा में आवागमन होने से मन की चिंताएं कम हो सकती है। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा बना रहेगा। किसी प्रकार का कोर्ट कचहरी का मामला परेशानी खड़ा कर सकता है। अत: सचेत रहें। संतान के कार्यों से प्रसन्नता प्राप्त होगी।

कुंभ लग्नराशि : यह सप्ताह कुम्भ राशि वालों के लिए ठीकठाक व्यतीत हो सकता है। सकारात्मक सोच बनाए रखें, नौकरी ढूढ़ रहे जातकों को सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर कोई नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारिक साझेदारों के साथ मनमुटाव हो सकता है। किसी कार्य के पूर्ण न होने से मन में निराशा उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से छोटी-मोटी चोट आपको परेशान कर सकती है। रुकावट के साथ धन प्राप्ति संभव है।

मीन लग्नराशि : यह सप्ताह पैसों के लिहाज से बढ़िया बना रहेगा। वैवाहिक सुख का आंनद उठाएंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आप बहुत सी परेशानियों से बच जाएंगे। आपके द्वारा किये गए कार्यों से आपके मान सम्मान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पिता को या पिता से कष्ट प्राप्त हो सकता है। छात्रों को अपने कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

(ज्योतिषी (Astrology) विशाल वाष्र्णेय कलाशांति ज्योतिष (Astrology) के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष

Also Read: कई कांग्रेसी नेता मारेंगे BJP में इंट्री! पढ़ें, ‘चंदेल-भूपेश’ में छिड़ी जंग