हिमाचल के चुनाव में छत्तीसगढ़ मॉडल की गूंज, कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने पहुंचे CM भूपेश

By : hashtagu, Last Updated : November 9, 2022 | 5:33 pm

शिमला पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश, चुनावी रणनीति तय करने में जुटे पार्टी के शीर्ष नेता

छत्तीसगढ़। हिमाचल प्रदेश की चुनावी रणनीति को धार देने के लिए मंगलवार की देररात कांग्रेस पार्टी के माने जाने शीर्ष नेता शिमला पहुंच चुके हैं। जहां रातभर चुनावी मुद्दों पर चर्चा होती रही है। हिमाचल प्रदेश के चुनावी मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस महासचिव राजीव शुक्ला, प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह,रणदीव सुरजेवाला, मनीष चतरथ सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की समीक्षा

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वहां की प्रदेश ईकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। बता दें, कि इस बार हिमाचाल प्रदेश में यूपी चुनाव में छत्तीसगढ़ मॉडल का वहां सभी लोग प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। लोगों को यह बताने की कोशिश हो रही है कि किस तरह से छत्तीसगढ़ की जनता में कांग्रेस की सरकार में जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसमें किसानों को चुनावी घोषणा पत्र के वादे के मुताबिक किसानों को धान के समर्थन मूल्य 25 सौ रुपए में खरीदी की जा रही है। इसके अलावा गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी न्याय योजना के साथ ही गौठानों से ग्रामीण अंचल की जनता आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही है। आज जहां प्रदेश के कामगर मजदूर दूसरे राज्यों में काम करने के लिए मजबूर थे, वे अब अपने ही राज्य में योजनाओं के चलते उनके गांव में ही रोजगार मिल रहा है। इन सभी बिंदुओं और भूपेश सरकार के सफल और लोकप्रिय शासन की ब्राडिंग हिमाचल प्रदेश में की जा रही है। वैसे अब ये तो आने वाले वक्त ही बताएगा। ये कितने मतदान के दिन कारगर साबित हो पाते हैं।